{"_id":"5c3ec8dfbdec227330556b80","slug":"javed-akhtar-birthday-theft-case-of-2013-in-his-bunglow-revealed-police-caught-thief-from-noida","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन से दो दिन पहले जावेद अख्तर को मिली बड़ी खुशी, सुलझ गया 5 साल पुराना मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्मदिन से दो दिन पहले जावेद अख्तर को मिली बड़ी खुशी, सुलझ गया 5 साल पुराना मामला
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नोएडा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 16 Jan 2019 11:32 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
javed akhtar
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर लेखक, गीतकार, कवि और पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर 17 जनवरी को 73 वर्ष के हो जाएंगे। उनके इस जन्मदिन से पहले उनके लिए दिल्ली से एक खबर आई है जिसमें पांच साल पुराना एक मामला सुलझने की बात कही जा रही है। पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें आगे की स्लाइड्स...
2 of 5
Javed Akhtar
- फोटो : Instagram
नई दिल्ली जिले की मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने पूर्व राज्यसभा सांसद जावेद अख्तर की कोठी में चोरी करने वाले को दबोच लिया है। आरोपी कोठी में कुक था। उसने दो साथियों के साथ लैपटॉप, कंप्यूटर व अन्य सामान चुरा लिया था। लैपटॉप में महत्वपूर्ण दस्तावेज व गजलें थीं। कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया था। आरोपी नोएडा में एक कारोबारी के घर में कुक की नौकरी कर रहा था। आरोपी वहां छिपकर रह रहा था।
3 of 5
जावेद अख्तर
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूर्व राज्यसभा सांसद 7, लोदी एस्टेट में रहते थे। उनकी कोठी में विक्रम सिंह कुक था। आरोपी विक्रम ने कोठी में दो साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2013 में हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
javed akhtar
आरोपी जावेद अख्तर का लैपटॉप, कंप्यूटर व अन्य सामान लेकर गायब हो गया था। तुगलक रोड थाना पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया था और उसके कब्जे से सामान बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
5 of 5
javed akhtar, sabana azmi in holi
जमानत मिलने के बाद आरोपी कभी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी गांव भूरा, तहसील घाट, जिला चमौली (उत्तराखंड) निवासी विक्रम को भगोड़ा घोषित कर दिया था। मंदिर मार्ग थाने में तैनात एसआई जयसिंह की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। टीम ने आरोपी विक्रम को रविवार को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।