फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूछताछ में आतंकियों का एक और चौंकाने वाला खुलासा, ISIS को करना चाहते थे खुश, पुलिस हैरान

Wed, 27 Nov 2019 09:17 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 27 Nov 2019 09:17 AM IST
विज्ञापन
Another Big REVEALING of terrorists Arrested from Assam in interrogation
पकड़े गए तीन आतंकी - फोटो : ANI
असम से गिरफ्तार किए गए आतंकी आईएसआईएस की नजरों में आना चाहते थे। वह आईएसआईएस को दिखाने चाहते थे कि वे कुछ भी कर सकते हैं। ऐसा कर वह दिल्ली समेत भारत में कई जगहों पर बड़ा हमला करने की भी साजिश रच रहे थे। आरोपियों ने दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश रच ली थी। इनके निशाने पर कई मंदिर व भीड़भाड़ वाले बाजार थे। ये खुलासा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए आतंकियों ने किया है। 


 
Another Big REVEALING of terrorists Arrested from Assam in interrogation
जमील जमां - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने तीनों आतंकियों को 10 दिन की रिमांड पर ले रखा है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने असम से आईएसआईएस से प्रभावित तीन आतंकियों लुइत जमील जमां उर्फ अली, रंजीत इस्लाम और मुकादिर इस्लाम को गिरफ्तार किया था। स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकी दिल्ली व असम में बम धमाके कर उनकी फोटो खींचते और वीडियो बनाते। 
 
Another Big REVEALING of terrorists Arrested from Assam in interrogation
रंजीत अली - फोटो : अमर उजाला
इन फोटो व वीडियो को ये सोशल मीडिया व अपने व्हॉट्सएप ग्रुप में डालते। ऐसा कर वह आईएसआईएस को दिखाना चाहते थे कि वे कुछ भी कर सकते हैं। आरोपियों का कहना है कि ऐसा कर वह आईएसआईएस की नजरों में आना चाहते थे, ताकि आईएसआईएस बाद में उन्हें बड़ा टास्क दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Another Big REVEALING of terrorists Arrested from Assam in interrogation
मुकादिर इस्लाम - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह बड़ा नेटवर्क खड़ा करना चाहते थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी बांग्लादेशी आईएसआईएस से प्रभावित होकर आतंकी बने थे। जो युवक खुद प्रभावित होकर आतंकी बनते हैं वे खुद ही सारा काम करते हैं। मसलन अपना नेटवर्क खड़ा करना, बम धमाके खुद करना और बम बनाना आदि काम खुद ही करते हैं। 
विज्ञापन
Another Big REVEALING of terrorists Arrested from Assam in interrogation
आरोपियों से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला
ये लोग सोशल मीडिया के जरिए प्रभावित होकर आतंकी बनते हैं। दिल्ली पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आतंकियों के निशाने पर दिल्ली के कई मंदिर व भीड़भाड़ वाले बाजार थे। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि मंदिर ही इनके निशाने पर क्यों थे और दिल्ली में वह किन-किन लोगों के और कैसे संपर्क में थे। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed