{"_id":"6a984c33c359c26380087e17","slug":"over-218-lakh-applications-received-for-inclusion-in-the-sir-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153194-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एसआईआर में नाम जुड़वाने के लिए आए 2.18 लाख से ज्यादा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एसआईआर में नाम जुड़वाने के लिए आए 2.18 लाख से ज्यादा आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार एक सितंबर तक फॉर्म-6 के 2,18,139 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
दावे-आपत्तियों की अवधि 31 अगस्त से 30 सितंबर 2026 तक निर्धारित है। जिला स्तर पर नाम जोड़ने के लिए सबसे ज्यादा आवेदन पश्चिम जिले से आए हैं। यहां 31 अगस्त तक 29,073 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बाद दक्षिण-पूर्वी जिले में 25,121, उत्तर-पूर्व में 24,685, उत्तर-पश्चिम में 21,836 और पूर्वी जिले में 21,444 आवेदन आए। एक सितंबर को भी पश्चिम जिले में नाम जोड़ने के लिए सबसे ज्यादा 437 आवेदन आए। पूर्वी जिले में 355, दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी जिलों में 325-325 तथा उत्तर-पश्चिम जिले में 353 आवेदन आए।
विज्ञापन
एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में पहले से दर्ज नामों में बदलाव और नाम हटाने के लिए भी बड़ी संख्या में आवेदन मिले हैं। 31 अगस्त तक फॉर्म-7 के तहत 51,482 आवेदन प्राप्त हुए थे, जबकि एक सितंबर को 40 और आवेदन आए। इसी तरह फॉर्म-8 के तहत 31 अगस्त तक 2,61,935 आवेदन मिले थे और एक सितंबर को 1,866 आवेदन आए। हालांकि, फॉर्म-8 के आवेदन संख्या में अधिक हैं, लेकिन ये पहले से मतदाता सूची में दर्ज नाम या विवरण में सुधार से जुड़े आवेदन हैं। इसके मुकाबले फॉर्म-6 के 2.18 लाख से अधिक आवेदन ऐसे लोगों के हैं, जिन्होंने मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने का दावा किया है। इन आवेदनों का निपटारा अभी होना बाकी है।
विज्ञापन