फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने दी बॉक्सर विजेंद्र सिंह को सलाह, किया इस काम को करने से मना..

Sun, 18 Mar 2018 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 18 Mar 2018 12:14 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan suggested boxer vijender singh to focus on boxing not on movies
vijender singh - फोटो : twitter

फिल्म के सेट पर जब विजेंद्र सिंह की हुई थी अमिताभ बच्चन से मुलाकात तब ये हुई थी बातचीत..

amitabh bachchan suggested boxer vijender singh to focus on boxing not on movies
vijender singh - फोटो : अमर उजाला

इंडियन प्रोफेशनल बॉक्सर और एशिया पैसेफिक सुपर मिडलवेट चैंपियन विजेंदर सिंह अभी फिल्मों का रुख नहीं करेंगे। अगले कुछ वर्ष वह केवल प्रोफेशनल बॉक्सिंग पर ही ध्यान देंगे। शनिवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के सभागार में अमर उजाला और जिलेट शेव गार्ड की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के ग्रांड फिनाले में मुख्य अतिथि विजेंदर ने बताया कि अभी हाल ही में अमिताभ बच्चन और आमिर खान से एक फिल्म के सेट पर मिले विजेंदर को अमिताभ ने कुछ समय तक फिल्में न कर केवल बाक्सिंग ही करने की सलाह दी जो उन्हें पसंद भी आई।

amitabh bachchan suggested boxer vijender singh to focus on boxing not on movies
vijender singh - फोटो : अमर उजाला

अमिताभ का कहना है देश में सैकड़ों अच्छे अभिनेता हैं, लेकिन अभी देश में अच्छे बॉक्सर की कमी है। विजेंदर इन दिनों स्वयं प्रोफेशनल बाक्सिंग कर रहे हैं। साथ ही, अपने गांव भिवानी के दो युवाओं को भी तैयार करने में मदद कर रहे हैं जो जल्द ही ओलंपिक या एशियाड में अपना जलवा दिखाएंगे। अभी तक खेली गई दस प्रोफेशनल्स बॉक्सिंग में अविजित रहने वाले विजेंदर ने रिंग में सात बाक्सरों को नॉकआउट और तीन को प्वाइंट के आधार पर हराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan suggested boxer vijender singh to focus on boxing not on movies
vijender singh - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर ने दी तीन सप्ताह तक आराम की सलाह
विजेंदर ने बताया कि हाल ही में एक फाइट के दौरान उनके हाथों में चोट लगी है। डॉक्टरों ने उन्हें तीन सप्ताह तक आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद वह जल्द ही अगली प्रोफेशनल फाइट के लिए तैयारी करने में जुट जाएंगे।

विज्ञापन
amitabh bachchan suggested boxer vijender singh to focus on boxing not on movies
vijender singh - फोटो : twitter

खेलों में जरूर हिस्सा लें खिलाड़ी
अभी हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी को वर्ष 2022 में हटाने की बात चलने पर एक खिलाड़ी जसपाल राणा ने इन खेलों का विरोध करने की बात कही है। इस सवाल पर विजेंदर का कहना है कि खेलों में हिस्सा लेने पर उन्हें अधिक ऊर्जा मिलती है और खिलाड़ियों का करियर आगे बढ़ता है। खिलाड़ियों को इन खेलों में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। हालांकि, खेल अधिकारी और मंत्रालय जरूर यह प्रयास करें कि इन खेलों को न हटाया जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed