फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब पड़ोसियों को आई बदबू तो खुला लॉक कमरे का राज, बुजुर्ग का पांव देख फटी रह गई आंखें

Mon, 26 Feb 2018 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 26 Feb 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
alone man in delhis dilshad garden rescued from his room send to hospital, his legs got spoil
alone man delhi - फोटो : अमर उजाला

बुढ़ापा अपने आप में एक बीमारी है, बुढ़ापे में यदि कोई देखभाल करने वाला न हो तो बेचारे बुजुर्ग का जीवन नर्क बन जाता है। ऐसे ही एक मामले में दिलशाद गार्डन इलाके में एकाकीपन के शिकार 72 वर्षीय बुजुर्ग देखभाल के अभाव में बीमार होकर बिस्तर पर पहुंच गए।



पैर के घाव में कीड़े पड़ गए। पड़ोसियों को जब घर से दुर्गंध आई तो पुलिस व एनजीओ को सूचना दी गई। एनजीओ व पुलिस ने बुजुर्ग अमरजीत सिंह (72) को अस्पताल में भर्ती कराया। अमरजीत सिंह की मानसिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं लग रही है।
 

पुलिस के मुताबिक, अमरजीत सिंह अपने फ्लैट एल-227, दिलशाद गार्डन में रहते हैं। फ्लैट का एक कमरा इन्होंने 4000 हजार रुपये महीना किराये पर दिया हुआ है। उसका दरवाजा दूसरी ओर से खुलता है। अमर के परिवार में कोई नहीं है।

नका दरवाजा अंदर से बंद ही रहता है

alone man in delhis dilshad garden rescued from his room send to hospital, his legs got spoil
पुलिस

कभी-कभार कोई दूर का रिश्तेदार उनकी सुध लेने आ जाता है। ज्यादातर मामलों में उनका दरवाजा अंदर से बंद ही रहता है और वह अंदर से ताला भी लगाकर रखते हैं। पिछले कई दिनों से किसी ने अमरजीत को घर से निकलते नहीं देखा था। शनिवार को लोगों को उनके घर से दुर्गंध आई तो पुलिस व एनजीओ को मामले की सूचना दी गई।

किसी तरह दरवाजा खोलकर फ्लैट के अंदर दाखिल हुए तो पता चला कि अमरजीत बिस्तर पर थे। उनके पैर में घाव हुआ था, जिससे दुर्गंध आ रही थी। फौरन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर छानबीन के दौरान पता चला कि बुजुर्ग ने काफी समय से कुछ खाया भी नहीं था। चलने फिरने की हालत में वह खुद ही कुछ बना लेते थे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्ग सरकारी ढाई हजार रुपये महीना की पेंशन भी ले रहे हैं। पुलिस उनके रिश्तेदारों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed