फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होली 2018: सिर्फ यहां होती है ऐसी होली जहां बजते हैं ऐसे ढोल जिनका नाम भी नहीं सुना होगा आपने

Mon, 26 Feb 2018 01:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 26 Feb 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
uttrakhand people living in grater noida celebrate holi in traditional way
holi - फोटो : अमर उजाला

यहां इस खास तरीके मनाई जाती है होली..

uttrakhand people living in grater noida celebrate holi in traditional way
holi - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर नोएडा में रहने वाले उत्तराखंड के लोग होली को पारंपरिक ढंग से मनाते हैं। वहां के ढोल दमाऊ और मसूक बाजे की धुन पर लोग थिरकते हैं। होलिका जलने पर सभी एक स्थान पर एकत्र होते हैं। सामूहिक नृत्य होता है। जौ और गेहूं की बाली उसमें फेंकी जाती है। उत्तराखंड सांस्कृतिक समिति के मीडिया प्रभारी एसएस नेगी ने बताया कि वैसे तो होली पूरे देश में लगभग एक जैसे ही मनाई है, लेकिन उत्तराखंड में यह खास तरीके से मनती है।

uttrakhand people living in grater noida celebrate holi in traditional way
holi - फोटो : अमर उजाला

होली की पूर्व संध्या पर लोग शाम को एक जगह एकत्रित होकर होली मिलन व होलिका दहन कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं। सर्वप्रथम पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ होलिका व नरसिंह भगवान की पूजा की जाती है। उसके बाद होलिका दहन की प्रक्रिया पूरी की जाती है। होलिका दहन के साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक होली गीतों पर सभी महिलाएं व पुरुष जलती हुई होलिका के चारों और गोल घेरा बनाकर सामूहिक लोक नृत्य करते हैं और एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttrakhand people living in grater noida celebrate holi in traditional way
holi - फोटो : अमर उजाला

दोपहर बाद तक यही सिलसिला चलता है। होली के दिन रंग और गुलाल से होली खेलते हैं। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा वन व टू, डेल्टा वन व टू, गामा वन व टू, सेक्टर 36 व 37 में बड़ी तादाद में रहने वाले उत्तराखंड के लोग समिति की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed