फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव में करारी हार झेल चुकी 'आप' को अगले साल तगड़ा झटका देंगी अलका लांबा

Mon, 27 May 2019 02:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 27 May 2019 02:28 PM IST
विज्ञापन
Alka Lamba says will leave aam aadmi party in 2020

आम आदमी पार्टी (आप) की असंतुष्ट विधायक अलका लांबा ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है। उनके इस एलान से चुनावी वर्ष में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लग सकता है। हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि इसके बाद वह क्या करेंगी लेकिन उनके पिछले कई ट्वीट्स इस ओर इशारा करते हैं।

Alka Lamba says will leave aam aadmi party in 2020
- फोटो : अमर उजाला

रविवार को एक ट्वीट कर उन्होंने कहा कि 2013 में आप के साथ शुरू हुआ सफर 2020 में समाप्त हो जाएगा। मेरी शुभकामनाएं पार्टी के समर्पित, क्रांतिकारी, जमीनी कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा रहेंगी। साथ ही उन्होंने लिखा है, आशा करती हूं कि आप दिल्ली में एक मजबूत विकल्प बनी रहेगी। आप के साथ पिछले छह साल यादगार रहे और आप से बहुत कुछ सीखने को मिला।

Alka Lamba says will leave aam aadmi party in 2020

अलका लांबा ने अपने ट्वीट में यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी छोड़ेंगी या बाद में। उल्लेखनीय है कि अलका लांबा के आप के बड़े नेताओं के साथ कुछ दिन से रिश्ते बेहतर नहीं हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान भी लांबा अपने क्षेत्र में पार्टी के लिए विशेष प्रचार करती नहीं दिखीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Alka Lamba says will leave aam aadmi party in 2020

यहां तक कि लांबा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो में भी शिरकत नहीं की थी। आप विधायकों के व्हाट्स ऐप ग्रुप से उन्हें दो बार बाहर किया जा चुका है। पिछले दिनों ही चांदनी चौक की आप विधायक अलका लांबा ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में हार के लिए उन्हें क्यों जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। 

विज्ञापन
Alka Lamba says will leave aam aadmi party in 2020

इससे पहले, एक ट्वीट में लांबा ने यह भी कहा था कि मैं पार्टी के भीतर नही हूं, इसलिए पार्टी के बाहर से ही एक शुभचिंतक की तरह सुझाव देती रहूंगी। मानो न मानो आपकी मर्जी। अगर दिल्ली जीतनी है तो अरविंद जी को दिल्ली पर फोकस करना चाहिए। साथ ही, पार्टी के संविधान के मुताबिक कन्वीनर का पद संजय सिंह को सौंप देना चाहिए। उनके पास संगठन का अनुभव भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed