22 जनवरी को अक्षय कुमार की फिल्म एयरलिफ्ट रिलीज हुई जिसे दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स का भी काफी प्यार मिल रहा है। यह फिल्म भारत के सबसे सफल रेस्क्यू ऑपरेशन पर आधारित है जिसमें 1 लाख 70 हजार भारतीयों को 1990 में कुवैत से सुरक्षित निकाला गया था।
अक्षय ने 'एयरलिफ्ट' में निभाया इनका किरदार, पोती ने खोला राज
राजा कृष्णा मेनन इस फिल्म के निर्देशक हैं और उनका कहना है कि जिस व्यक्ति का किरदार अक्षय ने इस फिल्म में निभाया है उसके बारे में बहुत ज्यादा जानकारी न होने से उन्होंने इस किरदार को अपने मन से गढ़ा है। लेकिन इस विषय पर रिसर्च के दौरान उन्हें दो व्यक्तियों के बारे में पता चला था सनी मैथ्यूस और वेदी।
अक्षय ने 'एयरलिफ्ट' में निभाया इनका किरदार, पोती ने खोला राज
ये दोनों व्यक्ति इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बनी एक अनौपचारिक समिति का हिस्सा थे। राजा कृष्णा का कहना है कि अक्षय का किरदार इन्हीं दोनों पर आधारित है। इन्हीं में से एक सनी मैथ्यूस की पोती रिया मैथ्यूस ने हाल ही में अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने दादा के नाम भावनात्मक पोस्ट किया।
अक्षय ने 'एयरलिफ्ट' में निभाया इनका किरदार, पोती ने खोला राज
रिया ने अपने पोस्ट में लिखा है कि आज एयरलिफ्ट रिलीज हो रही है। यह मूवी अब तक के सबसे बड़े रेस्क्यू ऑपरेशन पर बेस्ड है। फिल्म में अक्षय का किरदार कुछ लोगों पर आधारित है जिनमें से एक मेरे दादाजी भी हैं, जिन्होंने 1.7 लाख लोगों को सुरक्षित घर पहुंचने में मदद की। मेरे दादाजी उस पूरे समय में अपनी जान को खतरे में डालकर जिस जिस की मदद कर सकते थे की। वो एक महान व्यक्ति हैं और उनकी सफलता उनकी आत्मीयता प्यार और सम्मान को ही दर्शाती है।
अक्षय ने 'एयरलिफ्ट' में निभाया इनका किरदार, पोती ने खोला राज
रिया ने आगे लिखा कि मेरे दादाजी एक प्रेरणादायी इंसान हैं जिन्होंने कई लोगों के दिलों को छुआ है और उन्होंने सेवा की जिंदगी जी है। मैं कामना करती हूं कि मैं उनके जैसी आधी भी बन सकूं। हालांकि उनकी जिंदगी के ज्यादा दिन नहीं बचे हैं लेकिन इस मूवी के माध्यम से उनकी विरासत हमेशा बरकरार रहेगी जिसके लिए मुझे हमेशा गर्व रहेगा।