फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायुसेना की 85वीं वर्षगांठ पर विमानों ने दिखाया एयर शो, देखें PICS

Mon, 09 Oct 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Mon, 09 Oct 2017 09:45 AM IST
विज्ञापन
air show on airforce day at hindon airbase
वायुसेना के जांबाज पाराट्रूपर - फोटो : अमर उजाला

वायु सेना की 85वीं सालगिरह पर एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ ने भारतीय वायुसेना के किसी भी परिस्थिति में तत्काल युद्ध भूमि पर उतरने में सक्षम बताया। हिंडन एयरबेस पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होेंने कहा कि वायु सेना संक्षिप्त नोटिस पर भी युद्ध लड़ने के लिए तैयार है।

air show on airforce day at hindon airbase
जौहर दिखाता सारंगा हेलिकॉप्टर टीम - फोटो : अमर उजाला

धनोआ ने वायुसेना को आसमान में देश की संप्रभुता को बचाए रखने के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वायुसेना तेजी से बहुपक्षीय रणनीतिक क्षमताएं हासिल कर रही है।

air show on airforce day at hindon airbase
हल्के विमानों की टीम सुर्यकिरण - फोटो : अमर उजाला

वायुसेना प्रमुख ने कहा कि हम बाहरी ताकतों से किसी भी स्थिति में और किसी भी क्षण और संक्षिप्त नोटिस पर युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वायुसेना आकाश में भी देश की संप्रभुता की रक्षा करने और थल सेना, नौसेना के साथ संयुक्त रूप से काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पठानकोट एयर बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद ऐसे ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
air show on airforce day at hindon airbase
परेड के दौरान वायुसेना के जवान - फोटो : अमर उजाला
हिंडन एयरबेस पर भव्य कार्यक्रम केदौरान फ्लाईपास्ट में वायुसेना की ताकत का नजारा देखने को मिला। फ्लाइपास्ट में वायुसेना के लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
air show on airforce day at hindon airbase
परेड के दौरान वायुसेना के जवान - फोटो : अमर उजाला

इनमें नौ हॉक विमानों के अलावा सूर्यकिरण के साथ स्वदेशी एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव की टीम ने भी आसमान में करतब दिखाए। फ्लाई पास्ट में सुखोई जागुवार, मिराज, तेजस, सी 17, सी 130जे जैसे मालवाहक विमान भी शामिल हुए। फ्लाई पास्ट की कमान सुखोई 30 एमकेआई के पास थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed