फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक हफ्ते पहले ये काम करती केजरीवाल सरकार तो न बढ़ता मेट्रो का किराया

Sun, 08 Oct 2017 11:01 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
बयूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 08 Oct 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
aap party efforts for not increasing the metro fares gone useless
arvind kejriwal - फोटो : DNA

दिल्ली सरकार के कड़े रुख और डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह को हटाने की चेतावनी के बाद भी 10 अक्तूबर से मेट्रो के दूसरे चरण का किराया बढ़ना तय है। मेट्रो किराया बढ़ोतरी को रोकने के लिए दिल्ली सरकार की हर कोशिश नाकाम रही है। बोर्ड बैठक बुलाने का आखिरी रास्ता भी केजरीवाल सरकार के हाथ से निकल गया है, क्योंकि बोर्ड बैठक बुलाने के लिए कम से कम बोर्ड सदस्यों को सात दिन का नोटिस देना होता है। अगर बोर्ड चेयरमैन अंतिम समय में बोर्ड बैठक बुला भी लें, तो उसके पास किराया वापस लेने का कानूनी अधिकार नहीं है।

aap party efforts for not increasing the metro fares gone useless
hardeep singh puri

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल के पत्र का जो जवाब दिया है, उसके मुताबिक सरकार के पास अब सिर्फ सब्सिडी देकर किराया रुकवाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है। केंद्र ने साफ कर दिया है कि 10 अक्तूबर को किराया समिति की सिफारिशों के मुताबिक बढ़ेगा।

aap party efforts for not increasing the metro fares gone useless
demo pic

दरअसल, दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को जिस तरह मंगू सिंह को हटाने की चेतावनी दी, वह भी सरकार के हाथ में नहीं है। डीएमआरसी प्रबंध निदेशक को हटाने के लिए सरकार सिर्फ प्रस्ताव भेज सकती है, उसे हटाने के लिए एलजी की अंतिम मंजूरी चाहिए। यह 10 अक्तूबर से पहले होना नामुमकिन जैसा है। ऐसे में अब मेट्रो यात्रियों को 10 अक्तूबर से किराये की मार झेलने के लिए तैयार रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
aap party efforts for not increasing the metro fares gone useless
अरविंद केजरीवाल

केंद्र के किराया रोकने से हाथ खींचने व सभी रास्ते लगभग बंद होने के बाद दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा ने हरदीप सिंह पुरी के जवाब पर ट्वीट कर विरोध जताया है। उन्होंने लिखा है कि अगर डीएमआरसी ने 8 साल से किराया नहीं बढ़ाया है, तो क्या अब उस घाटे की भरपाई दिल्ली की जनता करेगी। उन्होंने आगे लिखा कि यह हतप्रभ कर देने वाला तर्क है कि अगर आपने किराया नहीं बढ़ाया है, तो दिल्ली मेट्रो के यात्रियों उसका मुआवजा भरेंगे। केंद्र सरकार किराया नहीं रोक रही, क्योंकि यहां गुजरात जैसा चुनाव नहीं होने वाला है।

विज्ञापन
aap party efforts for not increasing the metro fares gone useless
demo pic
किमी           वर्तमान किराया    10 अक्तूबर में      
0-2                 10                     10      
2-5                 15                     20      
5-12               20                     30      
12-21             30                     40      
21-32             40                     50      
32 से ज्यादा      50                    60
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed