फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायुसेना ने शौर्य और गर्जना के साथ मनाया स्थापना दिवस, तेजस ने हुंकार भर दी दुश्मनों को चेतावनी 

Sun, 09 Oct 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 09 Oct 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
air force celebrated Statehood Day, Tejas gave the challenge to enemies
air force day - फोटो : विवेक निगम

भारतीय वायुसेना ने पूरे शौर्य और गर्जना के साथ 84वां स्थापना दिवस मनाया। दिल्ली के पास स्थित हिंडन एयर बेस के आसमान पर सुबह ठीक आठ बजे वायुसेना  के स्काई डाइवर ने खूबसूरत आकाश गंगा का फार्मेशन कर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद अगले तीन घंटे तक जमीन पर जांबाजो के चुस्तपरेड और आसमान में दुश्मनों के होश उड़ा देने वाले सुपरसोनिक लड़ाकू विमानों के करतब ने मौजूद दर्शकों में गजब का जोश से भर दिया। 

air force celebrated Statehood Day, Tejas gave the challenge to enemies
air force day - फोटो : विवेक निगम

वायुसेना दिवस पर स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस समारोह का खास आकर्षण था। पाकिस्तान के साथ मौजूद तनाव के मद्देनजर इस  समारोह की अभूतपूर्व  सुरक्षा केइंतजाम किए गए। इस मौकेपर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वायुसेना को बधाई दी। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में वायुसेना को देश के आसमान की रक्षा के लिए धन्यवाद दिया है।

air force celebrated Statehood Day, Tejas gave the challenge to enemies
air force day - फोटो : विवेक निगम

भारत रत्न और वायुसेना के मानद ग्रुप कैप्टन सचिन तेंडुलकर पूरे यूनिफार्म में समारोह में मौजूद रहे। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अरुप राहा ने कहा कि फोर्स किसी भी चुनौती केलिए तैयार है। वायुसेना के सुखोई, मिराज, जगुआर और मिग सीरिज के विमानों ने आसमान को चीरते हुए आवाज केरोमांच के साथ अपने शौर्य  का शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
air force celebrated Statehood Day, Tejas gave the challenge to enemies
air force day - फोटो : विवेक निगम

दुनिया से चौथे सबसे बड़े भारतीय वायुसेना में शामिल यह चारो बम वर्षक पाकिस्तान और चीन दोनों के लिए सिरदर्दी का सबब माना जाता है। जगुआर आवाज की तेज  गति से दुश्मन के इलाके में दूर तक घुस पर मार करने के लिए जाना जाता है। मिग-29 को उसकी जबरदस्त चुस्ती केलिए बाज का नाम दिया गया है। 

विज्ञापन
air force celebrated Statehood Day, Tejas gave the challenge to enemies
air force day - फोटो : विवेक निगम

सुखोई से आकाश से जमीन पर मार करने वाले ब्रम्होस मिसाईल के प्रक्षेपण का चल रहा सफल प्रयोग वायुसेना की ताकत में खासा इजाफा करने  वाला है। फ्रांस निर्मित रफेल विमान के शामिल करने के सरकार केफैसले से वायुसेना रोमांचित है। तीस साल की अवधि में तैयार किए गए स्वदेशी विमान तेजस ने पहली बार समारोह में करतब दिखाया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed