DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं मिला शिप्रा का सुराग
नोएडा से गायब हुई फैशन डिजाइनर शिप्रा मलिक के केस के सीएम तक पहुंचते ही नोएडा पुलिस समेत जिला गौतमबुद्धनगर की पुलिस ने भी हरकत में आ गई है। जिला के डीआईजी लक्ष्मी सिंह ने माना है कि नोएडा पुलिस से प्रारंभिक जांच में बड़ी चूक हुई है और लापरवाही भी बरती गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी ने नोएडा पुलिस को दो घंटे का अल्टीमेटम देते हुए शिप्रा को ढूंढ कर लाने को कहा है।
DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं मिला शिप्रा का सुराग
फैशन डिजाइनर शिप्रा मलिक का अपहरण हुए दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। मंगलवार शाम पुलिस ने विजया एंक्लेव के पास शिप्रा की स्विफ्ट कार जहां मिली थी, वहां घटना का नाट्य रूपांतरण भी किया। इसके अलावा अधिकारियों ने नोएडा से दिल्ली जाने वाले तीन प्रमुख मार्गों पर देर रात तक मंथन किया। शिप्रा की लास्ट लोकेशन लाजपत नगर में मिली है। अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि यहीं से शिप्रा को दिल्ली ले जाया गया होगा। (रिपोर्ट: सौरभ श्रीवास्तव/ अमर उजाला, नोएडा)
DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं मिला शिप्रा का सुराग
एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि शिप्रा के पति चेतन मलिक, पिता सतीश कटारिया, सेक्टर-37 के सभी गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों सहित करीब 45 लोगों से गहनता से पूछताछ की गई। पुलिस की चार स्पेशल टीम ब्रह्मपुत्र मार्केट, सेक्टर-29 स्थित विजया एंक्लेव, सेक्टर-37 के सभी गेट पर लगाई गई। शिप्रा का एक पोस्टर भी तैयार किया गया जिसे सभी जगहों पर चस्पा करने के साथ-साथ उस पोस्टर को दिखाकर लोगों से जानकारी जुटाई गई।
DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं मिला शिप्रा का सुराग
इन इलाकों के सभी सीसीटीवी कैमरों की भी पुलिस जांच कर रही है। जिस तरह से कार पार्क थी उससे प्रतीत होता है कि किसी जानकार ने वारदात अंजाम दी है। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि लाजपत नगर ले जाकर मोबाइल से जानबूझकर दिल्ली कंट्रोल रूम को कॉल की गई हो। ऐसे कई सवाल हैं जिनके उत्तर तलाशने में पुलिस जुटी हुई है।
DIG का अल्टीमेटम खत्म, नहीं मिला शिप्रा का सुराग
मामले की पल-पल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद पुलिस के आला अधिकारियों से ले रहे हैं। इसी तरह गाजियाबाद से अपहरण की गई दीप्ति सरना केस पर भी सीएम की नजर थी और गाजियाबाद पुलिस ने 36 घंटे में ही मामले का खुलासा कर दिया था। सीएम की सख्ती के बाद आईजी मेरठ जोन सुजीत पांडे ने एसपी सिटी ऑफिस में डेरा डाला है।