फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   After amul mother dairy milk price increase by 2 rupees per litre in delhi

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, 2 रुपये प्रति लीटर हुआ महंगा

Fri, 24 May 2019 05:24 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 May 2019 05:24 PM IST
विज्ञापन
After amul mother dairy milk price increase by 2 rupees per litre in delhi
मदर डेयरी - फोटो : अमर उजाला

अमूल के बाद अब मदर डेयरी ने भी दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने की घोषणा कर दी है। हालांकि यह बढ़ोतरी 500 मिली लीटर वाले पैकेट पर लागू होगी क्योंकि मदर डेयरी हर दूध के पैकेट की कीमत 1 रुपया बढ़ा रहा है। बढ़े हुए दाम सिर्फ पॉलिथीन पैक दूध पर ही लागू होंगे।

विज्ञापन


मदर डेयरी ने बताया है कि बढ़ी हुई कीमतें 25 मई से लागू होंगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि अगर उपभोक्ता 1 लीटर वाला पैकेट खरीदता है तो उसे 1 रुपये ज्यादा देने होंगे और यदि 500 मिली. के पैकेट में 1 लीटर दूध खरीदता है तो उसे दो रुपए देने होंगे। इस तरह देखा जाए तो हर पैकेट का दाम तो 1 रुपया बढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


रसोई पर पड़ेगा असर

ऐसे में आपकी रसोई पर इसका असर देखने को मिलेगा। सब्जियों से लेकर के दूध के दामों पर इसका असर देखने को मिलेगा। वहीं कच्चे तेल की कीमतों में अगर वृद्धि होती है तो फिर पेट्रोल-डीजल के दामों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। 

नई सरकार के लिए होगी मुसीबत

महंगाई को काबू में रखना नई सरकार के लिए सबसे कठिन कार्य होगा। देश के पश्चिम और दक्षिण के राज्य भीषण सूखे की चपेट में हैं। वहीं उत्तर भारत में भी गर्मी का प्रकोप जारी है। फिलहाल कई ऐसी वस्तुएं हैं, जिनकी कीमतों में पिछले साल की तुलना में अभी भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 

इनके चढ़े दाम

देश भर में ज्वार, बाजरा, कपास, टमाटर, प्याज की कीमतों में इजाफा हो गया है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक यह इसलिए होगा क्योंकि स्किम दूध के उत्पादन में कमी हो गई है। वहीं गर्मी के मौसम में दूध की सप्लाई भी काफी कम हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed