{"_id":"6258e029a32cad2e5427d05a","slug":"actress-sonam-kapoor-house-theft-case-nurse-aparna-herself-was-trapped-in-her-own-trap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर के घर चोरी: पुलिस का फोन आते ही घबराई नर्स ने पति को किया कॉल, नरेश बोला-ज्वेलरी चोरी का कुछ नहीं बताना, और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनम कपूर के घर चोरी: पुलिस का फोन आते ही घबराई नर्स ने पति को किया कॉल, नरेश बोला-ज्वेलरी चोरी का कुछ नहीं बताना, और...
Fri, 15 Apr 2022 02:01 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 15 Apr 2022 02:01 PM IST
विज्ञापन
Sonam Kapoor house theft case
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के घर में ज्वेलरी चोरी के मामले में नर्स अपर्णा अपने जाल में खुद ही फंस गई। पुलिस को कुछ भी करने की जरूरत भी नहीं पड़ी और आरोपी अपर्णा ने जुर्म कबूल कर लिया। दूसरी तरफ पीड़िता की देखभाल के लिए नौ नर्स करती थीं। अपर्णा रात के समय सरला अहूजा की देखभाल करती थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी दंपती ने चोरी की हुई पूरी ज्वेलरी बेच दी थी। सबूत के तौर पर वह अपने घर में ज्वेलरी को रखना नहीं चाहते थे। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि सोनम कपूर की ससुराल में चोरी का मामला 23 फरवरी को दर्ज हुआ था। इस मामले की जांच तुगलक रोड थाना पुलिस कर रही थी। तुगलक रोड थाना पुलिस 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर काम करने वाले 30 से ज्यादा कर्मचारियों से पूछताछ कर रही थी। बाद में मामला नई दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ को सौंप दिया गया था।
आरोपी नर्स गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
जब नौ अप्रैल को मीडिया में मामला उछला तो अपराध शाखा की डीसीपी रोहित मीणा की टीम सक्रिय हो गई थी। इस टीम ने सभी 22 अमृता शेरगिल मार्ग पर काम करने वाले व काम कर चुके सभी कर्मचारियों के मोबाइल सर्विलांस पर ले लिए थे।
आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
शाखा में तैनात इंस्पेक्टर गगन भास्कर की टीम ने अपर्णा को फोन किया कि उसे सोनम कपूर की ससुराल में हुई चोरी मामले में पूछताछ करनी है। पुलिस का फोन आते ही अपर्णा घबरा गई और उसने तुरंत अपने पति को फोन कर बताया कि उसके पास पुलिस का फोन आया है और वह पूछताछ के लिए बुला रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनम कपूर के घर हुई चोरी का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
इस पर उसके पति नरेश ने कहा था कि उसे ज्वेलरी चोरी करने के मामले में पुलिस को कुछ नहीं बताना है। चोरी करने की बात स्वीकार नहीं करनी है। क्योंकि अपराध शाखा ने अपर्णा के फोन को सर्विलांस पर ले रखा था और अत: उसकी व उसके पति की बात पुलिस ने सुन ली।
विज्ञापन
सोनम कपूर के घर हुई चोरी का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने अपर्णा व नरेश को मंगलवार रात को घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर अपर्णा मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करती तो शायद वह पकड़ी नहीं जाती।