फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या इन पांच विधायकों की बदनामी से डर गए हैं केजरीवाल!

Sat, 10 Oct 2015 02:22 PM IST
Updated Sat, 10 Oct 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन

क्या इन पांच विधायकों की बदनामी से डर गए हैं केजरीवाल!

aap mla accused in criminal cases

छह लाख रुपये लेकर एक बिल्डर को अपने विधानसभा क्षेत्र में निर्माण की अनुमति देने के आरोप वाला ऑडियो क्लिप मिलने के 24 घंटों के भीतर अरविंद केजरीवाल ने अपने खाद्य आपूर्ति मंत्री आसिम अहमद खान को पद से हटा दिया। सिर्फ ऑडियो क्लिप आने के बाद शुक्रवार को ही दोपहर 3.30 बजे आसिम अहमद खान से उनके पद से इस्तीफा मांग लिया गया। आसिम पर सख्त कार्यवाई के पीछे आप के पांच विधायकों की बदनामी को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। आइए जानते हैं कौन हैं वो पांच विधायक...

क्या इन पांच विधायकों की बदनामी से डर गए हैं केजरीवाल!

aap mla accused in criminal cases

सोमनाथ भारती : आम आदमी पार्टी की पहली बार बनी 49 दिनों की सरकार में उनके पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने अचानक देर रात खिड़की एक्सटेंशन इलाके में अफ्रीकी मूल के लोगों के घर पर छापा मारा जिसका सार्वजनिक विरोध हुआ और बाद में उनके खिलाफ ही केस दर्ज हो गया। इतना ही नहीं आप सरकार की दूसरी पारी में सोमनाथ पर अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने और उन्हें जान से मारने का आरोप लगा । गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय तक वह गायब रहे। खुद केजरीवाल ने भी इसके लिए सोमनाथ भारती की सार्वज‌निक आलोचना की।

क्या इन पांच विधायकों की बदनामी से डर गए हैं केजरीवाल!

aap mla accused in criminal cases

जितेंद्र सिंह तोमर: आप के दूसरे कार्यकाल में कानून मंत्री बने जितेंद्र सिंह तोमर पर फर्जी डिग्री लेने का आरोप लगा लेकिन केजरीवाल ने शुरुआत में इसे सिरे से खारिज कर दिया। हालांकि पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें गिरफ्तार किया और अदालत ने उन्हें हिरासत में रखने की अनुमति दे दी। डिग्री की जांच के लिए पुलिस उन्हें साथ लेकर गई लेकिन, वह पुलिस को अपने कॉलेज जाने का रास्ता तक नहीं बता पाए। हालांकि बाद में उनकी बीएससी की डिग्री भी फर्जी साबित हुई। इस मामले में भी केजरीवाल को सार्वजनिक अपमान का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या इन पांच विधायकों की बदनामी से डर गए हैं केजरीवाल!

aap mla accused in criminal cases

नरेश बालियान: दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले ही उत्तर नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालियान पर अपने विधानसभा क्षेत्र में शराब बंटवाने का आरोप लगा। पुलिस ने उनके घर से अवैध शराब की 8352 बोतलें बरामद कीं। हालांकि, बालियान इस मामले से खुद को बचाने की पूरी कोशिश करते रहे और कहते रहे कि जिस घर से शराब बरामद की गई वो उनका नहीं है।

विज्ञापन

क्या इन पांच विधायकों की बदनामी से डर गए हैं केजरीवाल!

aap mla accused in criminal cases

सुरेंदर सिंह: कारगिल की लड़ाई में गोली लगने के बाद अपनी सुनने की क्षमता गंवाने वाले आप विधायक सुरेंदर सिंह पर सरकारी काम में बाधा डालने और सरकारी कर्मचारी को पीटने का अरोप लगा चुका है और इस मामले में उन्हें गिरफ्तारी का भी दंश झेलना पड़ा।‌ दिल्ली कैंट से विधायक सुरेंदर सिंह पर इसी साल चार अगस्त को एनडीएमसी के एक अधिकारी को पीटने का आरोप लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed