‘ठग कंपनी’ सोशल ट्रेड के माध्यम से 3700 करोड़ रुपये की ठगी के मास्टर माइंड अनुभव मित्तल को रईस बनने की जिद ने इस मुकाम पर पहुंचा दिया।
2 of 8
fraud company
- फोटो : अमर उजाला
प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक उसने हर क्लास में अपनी प्रतिभा के दम पर घर परिवार का नाम रोशन किया। बीटेक में भी उसके काफी अच्छे मार्क्स रहे। इसी शार्प माइंड की बदौलत वह 3700 करोड़ का मालिक बन बैठा।
3 of 8
fraud company
- फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक नगरी पिलखुवा के कृष्णगंज मोहल्ले में मध्यम वर्गीय परिवार के मुखिया वेदप्रकाश मित्तल की परचून की दुकान है। उनके बेटे सुनील मित्तल की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है।
4 of 8
fraud company
- फोटो : लाल सिंह
सुनील के दो बेटे और एक बेटी है, जिनमें अनुभव मित्तल बड़ा बेटा है। अनुभव बचपन से इंटर तक पिलखुवा के एक स्कूल में पढ़ा है। इसी स्कूल के एक टीचर ने बताया कि अनुभव ने अपनी कक्षा और स्कूल में टॉप किया था।
5 of 8
अनुभव मित्तल की दादी के घर पहुंची आईटी टीम
- फोटो : अमर उजाला
इंटर के बाद उसने कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करते हुए पिलखुवा में ही कंप्यूटर का काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन इसमें काम में कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद उसने बीटेक किया।