ऑनलाईन कंपनी खोल सात लाखा लोगों को ठगने वाली इस कंपनी का खेल असल में एक बैंक अकाउंट खुलवाने से शुरु होता था।
सोशल ट्रेडिंग के जरिये 3700 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में नए खुलासे होते जा रहे हैं। बताया गया कि 2016 में कंपनी ने करीब 20 करोड़ रुपये का टर्न ओवर किया था। वहीं तीन माह में इसमें तेजी से बढ़ोतरी होने पर करीब पांच लाख से ज्यादा लोग जुड़ गए।
चूंकि कंपनी के नियम के तहत जो भी इससे जुड़ा होता है उसे अपने नीचे दो और लोगों को जोड़ना होता है। ऐसे में लोग अधिक परेशान हैं। उनका कहना है कि उनसे जुड़े लोग अब उनसे रुपये मांग रहे हैं।
शनिवार को सैकड़ों की संख्या में लोग कंपनी पहुंचे। उन्होंने बताया कि कंपनी मालिक सही समय पर टीडीएस भर रहा है, इतने रुपये कमाने के बाद भी भागा नहीं, पैसा भी सही समय पर खाते में आ रहा था।
कंपनी ने कई लोगों का खाता भी खुलवाया है। इसके बाद समझ में नहीं आ रहा है कि किस आधार पर गिरफ्तारी की गई है। जबकि किसी ने फेज-3 थाने में कंपनी के खिलाफ एक शिकायत तक दर्ज नहीं कराई है।