{"_id":"5d204f268ebc3e3cd728fefa","slug":"27-years-old-nisha-murdered-by-family-members-in-greater-noida-for-court-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिस बेटी को बड़े नाज से पाला, मोहब्बत करने पर उसे परिवार ने दी बेहद खौफनाक सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस बेटी को बड़े नाज से पाला, मोहब्बत करने पर उसे परिवार ने दी बेहद खौफनाक सजा
Sat, 06 Jul 2019 03:43 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Sat, 06 Jul 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
जेवर मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
जेवर में अपने ही पति के साथ शादी के सपने देखने वाली आखों को परिवार वालों ने बेदर्दी के साथ हमेशा-हमेशा के लिए बंद कर दिया। दस्तमपुर गांव की रहने वाली निशा इंतजार में थी कि पिता के रिटायर होने के बाद उसकी शादी सुनील से कर दी जाएगी। निशा को इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि उसका यह इंतजार उसके परिवार वाले कभी पूरा नहीं होने देंगे।
Trending Videos
जेवर मर्डर केस
- फोटो : अमर उजाला
धनसिया के ग्राम प्रधान विमलेश देवी का बेटा सुनील और दस्तमपुर निवासी देवीचरण की बेटी निशा ने 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद खुर्जा के एनआरईसी कॉलेज में स्नातक के लिए दाखिला लिया था। सुनील ने बीएससी और निशा ने बीए में प्रवेश लिया। कॉलेज में पढ़ाई करने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्यार परवान चढ़ा। इसके बाद निशा ने डबल एमए और बीएड की डिग्री ली। सुनील ने भी बीएड किया। निशा के पिता बीएसएफ में तैनात हैं, जबकि सुनील के पिता धनसिया के ग्राम प्रधान और एक कंपनी में मैनेजर हैं।
कोर्ट मैरेज
- फोटो : social media
कुछ दिनों बाद जब दोनों के परिजनों को उनके संबंध की जानकारी मिली तो दोनों को अलग करने का प्रयास किया गया। शायद उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया था कि परिवार वाले उनके रिश्ते को स्वीकार करने से मना कर सकते हैं, इसलिए दोनों ने एक साल पहले ही गाजियाबाद जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। दोनों के परिजन इस शादी से नाखुश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
बाद में इस मामले को लेकर दोनों परिवारों के बीच सहमती बनी कि लड़की के पिता के रिटायर हो जाने के बाद पूरे रीति रिवाज के साथ दोनों की शादी कर दी जाएगी। इस फैसले के बाद से युवती अपने मायके दस्तमपुर में रहने लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
गुरुवार को निशा, मां ऊषा के साथ पड़ोस के एक महिला संगीत कार्यक्रम में गई थी। रात करीब 12 बजे कार्यक्रम से लौटने के बाद परिजनों ने निशा को छत पर भेज दिया। जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस व पति सुनील को निशा की मौत होने की जानकारी दी।