फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए 'दरिंदे' ने कैसे रातभर खेला पत्नी और तीन बेटियों के कत्ल का 'खूनी खेल', खुद भी जान दी

Fri, 05 Jul 2019 04:39 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Jul 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad News how predator play game murder of wife three daughters overnight also killed herself
Ghaziabad murder and suicide
राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सामने आई दिल दहलाने वाली घटना ने सबको झकझोर कर रख दिया है। यहां एक शख्स ने अपने घर में सारी रात खूनी खेल खेलते हुए अपनी पत्नी और तीन बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना गाजियाबाद जिले के मसूरी की है। शताब्दीपुरम में आइडियल कॉलेज के पास प्रदीप नाम के व्यक्ति ने अपने पूरे परिवार पत्नी और तीन लड़कियों को मारकर खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंची। सभी शवों को संजय नगर अस्पताल में रखवाया। वारदात स्थल की तस्वीरों में देखिए, दरिंदे ने कैसे रातभर खेला पत्नी और तीन बेटियों के कत्ल का 'खूनी खेल' और खुद भी जान दे दी...
Ghaziabad News how predator play game murder of wife three daughters overnight also killed herself
विलाप करते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला
परिवार में प्रदीप और उसकी पत्नी संगीता के साथ तीन बेटियां, एक बहन और माता-पिता रहते थे। प्रदीप बेरोजगार था और उसे नशे की लत थी। नशा मुक्ति केंद्र में उसका इलाज चल रहा था। पत्नी संगीता स्टाफ नर्स थी। घर में पति-पत्नी का झगड़ा होना आम बात थी। 42 वर्षीय प्रदीप और उसकी पत्नी और तीनों बच्चे गुरुवार रात अपने कमरे में सोए थे। शुक्रवार सुबह जब प्रदीप के घर से पांच शव बरामद हुए तो हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि मौके से सुसाइड नोट मिला है। 
Ghaziabad News how predator play game murder of wife three daughters overnight also killed herself
Ghaziabad murder and suicide - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक अब तक जो कहानी सामने आ रही है, उसके मुताबिक प्रदीप ने परिवार को मारने की साजिश अचानक नहीं रची। पहले से उसके दिमाग में प्लानिंग चल रही थी। उसने बकायदा सुसाइड नोट लिखा-बताया गया कि युवक पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने का शक करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghaziabad News how predator play game murder of wife three daughters overnight also killed herself
इस मकान में परिवार के साथ रहता था प्रदीप - फोटो : एएनआई
पुलिस के मुताबिक, प्रदीप ने सबसे पहले पत्नी संगीता के सिर पर हथौड़े से वार किया। प्रदीप ने सोचा, वो मर गई, लेकिन वो जिंदा थी। उसके बाद प्रदीप ने तीनों बेटियों के मुंह पर टेप लगाकर उनका गला घोंट दिया। उनके बाद खुद के मुंह पर टेप लगाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा तो अंदर देखा कि बिस्तर के पास पत्नी लहूलुहान हालत में तड़प रही थी।
विज्ञापन
Ghaziabad News how predator play game murder of wife three daughters overnight also killed herself
तोड़ा गया दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
कमरे में पति और उनके तीन बच्चे मृत अवस्था में पड़े हुए थे। आनन-फानन में पुलिस ने तड़प रही महिला को अस्पताल पहुंचाया और उसके पति व तीनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए संजय अस्पताल में भेजा। बाद में पत्नी की भी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की असली वजह क्या है। क्या सच में सभी को जहर देकर मारा गया या उनकी मौत हथौड़े की चोट से हुई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed