फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के फाइनल में 21 राज्यों के 352 छात्रों ने लिया भाग

Tue, 21 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
21 states 352 students took part in the final of  National Yoga Olympiad
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड - फोटो : विवेक निगम

देशभर के सरकारी स्कूली बच्चों ने कम समय में जिस उत्साह के साथ योग क्रियाओं की तैयारी की और फाइनल में प्रस्तुति दी, वह काबिले तारीफ है। प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करने के लिए देशभर के बच्चों की बधाई मंत्रालय के माध्यम से भेजी जाएगी। यह कहना है मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का। स्मृति ने कर्नाटक के विशेष बच्चों द्वारा पेश योग प्रैक्टिस की सबसे अधिक प्रशंसा की।

21 states 352 students took part in the final of  National Yoga Olympiad
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड - फोटो : विवेक निगम

राष्ट्रीय योग ओलंपियाड का अलग-अलग वर्गों में गोल्ड मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल, गुजरात व दिल्ली के छात्र-छात्राओं ने जीता है। तालकटोरा स्टेडियम में सोमवार के राष्ट्रीय योग ओलंपियाड के फाइनल विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर विशेष लोगों द्वारा व्हील चेयर पर डांसेस ऑफ व्हील के प्रदर्शन में श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। वहीं, कर्नाटक के विशेष स्कूल के बच्चों ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में 21 राज्यों के 352 छात्रों ने भाग लिया।

21 states 352 students took part in the final of  National Yoga Olympiad
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड - फोटो : विवेक निगम

सेकेंडरी वर्ग में लड़कों में मध्य प्रदेश के आशीष प्रजापति व निखिल, महाराष्ट्र के नितिन व दुर्गेश को गोल्ड, मध्य प्रदेश के विकास रावत, दिल्ली के हर्ष, कर्नाटक के सैय्यद ताफिक व महाराष्ट्र के प्रतीश प्रसाद को सिल्वर और महाराष्ट्र के गन्नैल, गुजरात के गोस्वामी धुव्रगिरी व गोवा के अनुज व कर्नाटक के कुमार स्वयं को कांस्य पदक मिला। वहीं, लड़कियों के वर्ग में दिल्ली की साधना, सोनी, गुजरात की कमारिया व महाराष्ट्र की पूर्वा को गोल्ड मेडल मिला। जबकि गुजरात की सोलंकी और स्वर्णा को सिल्वर मेडल मिला। वहीं, दिल्ली की कीर्ति, तरणजीत कौर व कर्नाटक की सरोज को कांस्य पदक मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
21 states 352 students took part in the final of  National Yoga Olympiad
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड - फोटो : विवेक निगम

लड़कियों के वर्ग में हिमाचल प्रदेश की कुमारी कुसुम व कुमारी आस्था और गुजरात  की जाधव राधिका व भाधरिका धुव्रेश को गोल्ड मिला है। जबकि हिमाचल प्रदेश की कुमारी निकिता व दिल्ली की गीतांक्षी को कांस्य पदक मिला है। वहीं, लड़कों के वर्ग में गोल्ड मेडल के चारों पदों पर दिल्ली का कब्जा रहा, जिसमें शान, अरमान, तारिक व अभिषेक को जीत हासिल हुई है। वहीं, उत्तराखंड के रोहित यादव ने सिल्वर मेडल जीता है।

विज्ञापन
21 states 352 students took part in the final of  National Yoga Olympiad
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड - फोटो : विवेक निगम

योग ओलंपियाड खत्म होने के बाद स्मृति ईरानी कर्नाटक के विशेष स्कूल के बच्चों को गले लगा लिया। सबसे छोटे बच्चे को गोद में उठाकर उसके गालों को सहलाते हुए उसकी आंखों को साफ किया। मंत्री यही नहीं रूकी विशेष बच्चों से उनकी दिक्कतों को भी जाना। सभी के सिर पर हाथ फेरते हुए उन्होंने उनके लंबी आयु और खुश रहने का आशीर्वाद भी दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed