गुड़गांव के हीरो होंडा चौक पर जलजमाव के चलते बृहस्पतिवार को शाम 5.30 बजे से लगे जाम के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह से ठप्प पड़ गई है। जाम की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी कोई मदद नहीं पहुंची है।
2 of 10
jam in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
जाम की असल कल शाम हुई बारिश है जिसके बाद से ही गुड़गांव की ज्यादातर सड़कों पर जाम लगना शुरु हुआ लेकिन, ऐसा पहली बार हुआ है कि पूरी रात बीत जाने के बाद भी जाम खत्म नहीं हो सका है।
3 of 10
jam in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
25 किलोमीटर लंबे जाम को 15 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं। जाम के चलते दिल्ली-जयपुर हाईवे रेंग रहा है। रात से ही जाम में फंसे लोगों में कुछ की तबियत भी बिगड़ गई है। रात से ही लोग गाड़ियों में फंसे हैं।
4 of 10
jam in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
जाम के चलते नाइट शिफ्ट में नौकरी करने वाले ज्यादातर लोग ऑफिस नहीं पहुंच पाए वहीं, दिन में काम करने वाले भी सुबह से ही जाम में फंसे हुए हैं। गुड़गांव पुलिस कमीश्नर ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक गुड़गांव आने से बचें।
5 of 10
jam in gurgaon
- फोटो : अमर उजाला
जाम की वजह से कल शाम ऑफिस कर घर जाने के लिए निकले लोगों को पूरी रात सड़क पर गाड़ियों में ही बितानी पड़ी है। जाम की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई गाड़ियों का ईंधन भी खत्म हो गया।