{"_id":"579b09e34f1c1b211521dfc2","slug":"golden-baba-aheads-for-kanwad-yatra-with-wearing-12-kg-gold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 किलो सोना पहन जहां से निकले 'गोल्डन बाबा', लग गया लोगों का रेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 किलो सोना पहन जहां से निकले 'गोल्डन बाबा', लग गया लोगों का रेला
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
गोल्डन बाबा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 किलो सोना पहनकर निकले गोल्डन बाबा को देखने के लिए बृहस्पतिवार को मोदीनगर और मुरादनगर हाईवे पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गाजियाबाद की सीमा में प्रवेश करने से पहले गोल्डन बाबा ने मोहिद्दीनपुर में विश्राम किया। उसके बाद शाम को गोल्डन बाबा ने मोदीनगर के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान गोल्डन बाबा का कई स्थानों पर लोगों ने स्वागत किया।
गोल्डन बाबा
गोल्डन बाबा के काफिले में दो स्कार्पियो, दो इनोवा, दो क्वालिस, दो फॉरच्यूनर, 3 बड़े ट्रक, एक एंबुलेंस और 4 छोटे हाथी शामिल हैं। बाबा के साथ 30 निजी सुरक्षाकर्मी और 340 कांवड़ियों का काफिला है।
गोल्डन बाबा
- फोटो : अमर उजाला
गोल्डन बाबा की यह 24 वीं कांवड़ यात्रा है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रा का राष्ट्रीयकरण हो गया है। 90 प्रतिशत कांवड़ों पर लगा तिरंगा इसका प्रतीक है। उन्होंने कहा कि खासकर युवाओं में देश भक्ति का बढ़ता जज्बा एक अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्डन बाबा
- फोटो : अमर उजाला
हाईवे पर दिखे बड़ी संख्या में कांवड़िए
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या अब काफी बढ़ गई है। जलाभिषेक में अभी पांच दिन का समय शेष है। एसे में यह संख्या अभी और बढ़ने का अनुमान है। स्थिति यह है कि कांवड़ियों को संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की संख्या अब काफी बढ़ गई है। जलाभिषेक में अभी पांच दिन का समय शेष है। एसे में यह संख्या अभी और बढ़ने का अनुमान है। स्थिति यह है कि कांवड़ियों को संभालने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
गोल्डन बाबा
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को नगर में हुई झमाझम बारिश में कांवड़िए नाचते गाते दिखे। उधर, पुलिस प्रशासन ने डाक कांवड़ की गति पर अंकुश लगाने के लिए कुछ दिन पूर्व हाईवे पर मिट्टी के अस्थाई डिवाइडर बनाए गए थे जो बृहस्पतिवार सुबह हुई तेज बारिश से ढह गए।