फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेल प्रशासन के सामने किया ऐलान और फरार हो गए 13 बाल कैदी

Thu, 30 Jul 2015 12:52 PM IST
Updated Thu, 30 Jul 2015 12:52 PM IST
विज्ञापन

जेल प्रशासन के सामने किया ऐलान और फरार हो गए 13 बाल कैदी

13 juvenile criminal flee by breaking window of juvenile home

नोएडा। एसएसपी की लिखित रिपोर्ट में मना करने के बावजूद रातों-रात फेस-2

थाना अंतर्गत पुरानी कचहरी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में 70 बंदियों को मेरठ से नोएडा शिफ्ट कर दिया गया। खस्ताहाल इमारत का फायदा उठाकर 13 बंदी खिड़की तोड़कर फरार हो गए जिनमें से एक को पुलिस ने पकड़ लिया। (सभी फोटोः भव्यनरेश/अमर उजाला, नोएडा)

जेल प्रशासन के सामने किया ऐलान और फरार हो गए 13 बाल कैदी

13 juvenile criminal flee by breaking window of juvenile home

बंदियों ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को डंडे से वार करके घायल भी कर दिया था। फरार हुए बंदियों में हत्या, चोरी, लूट आदि के गंभीर मामलों के आरोपी हैं। जिलाधिकारी ने मामले की जांच के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक नेम चंद के अनुसार, मेरठ में उत्पात मचाने व एक कांस्टेबल की हत्या की घटना के बाद महिला कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव रेणुका कुमार ने आदेश दिया कि गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ जिले के सभी बाल बंदियों को मेरठ से नोएडा स्थित पुरानी कचहरी में बने बाल संप्रेक्षण गृह में शिफ्ट कर दिया जाए।

जेल प्रशासन के सामने किया ऐलान और फरार हो गए 13 बाल कैदी

13 juvenile criminal flee by breaking window of juvenile home

इन बंदियों को तीन अगस्त तक शिफ्ट करना था। इस संबंध में मंगलवार दोपहर एसएचओ फेस-2, डीएसपी डॉ. अरविंद यादव ने पुरानी कचहरी का दौरा किया तो कई खामियां मिलीं। इनके आधार पर उन्होंने लिखित रिपोर्ट एसपी सिटी दिनेश यादव और एसपी सिटी ने एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह को सौंप दी। इसमें कहा गया कि पुरानी कचहरी में जिस स्थान पर बाल संप्रेक्षण गृह बनाया गया है, वहां पर फिलहाल सुरक्षा की दृष्टि से बाल कैदियों को शिफ्ट नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल प्रशासन के सामने किया ऐलान और फरार हो गए 13 बाल कैदी

13 juvenile criminal flee by breaking window of juvenile home

यही रिपोर्ट एसएसपी ने डीएम को सौंप दी। लेकिन, पुलिस की रिपोर्ट को दरकिनार कर मंगलवार रात करीब 11 बजे बंदियों को शिफ्ट कर दिया गया। प्रथम तल पर बने दो बड़े हॉल में कुल 70 बंदियों को लाया गया।

विज्ञापन

जेल प्रशासन के सामने किया ऐलान और फरार हो गए 13 बाल कैदी

13 juvenile criminal flee by breaking window of juvenile home

नोएडा स्थित संप्रेक्षण गृह शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हुई तो किशोरों ने अफसरों के सामने फरारी का ऐलान कर दिया था। विजय दिवस पर किशोरों ने संप्रेक्षण गृह की छत पर तिरंगा लहराते हुए आजाद करने की मांग की थी। चेतावनी दी थी कि यदि हमें आजाद नहीं किया तो हम भाग जाएंगे। फरारी की जानकारी पर मेरठ रेंज के सभी जिलों की पुलिस अलर्ट कर दी गई है। किशोरों की तलाश में रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। माना जा रहा कि किशोर भागने के बाद मेरठ पहुंचेंगे। इंस्पेक्टर नौचंदी हरशरण शर्मा ने बताया कि मंगलवार को किशोरों को नोएडा शिफ्ट किया गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed