फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडरग्राउंड हो गया बॉबी कटारिया: पहरा देती रह गई पुलिस, अर्जी देने के बाद भी सरेंडर करने नहीं पहुंचा कोर्ट

Tue, 23 Aug 2022 09:26 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Aug 2022 09:26 PM IST
विज्ञापन
YouTuber Bobby Kataria Underground in fear of police and not reached court to Surrender in dehradun
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

यूट्यूबर बॉबी कटारिया की सरेंडर अर्जी के बाद मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट के बाहर पहरा बैठा दिया। चारों ओर एसओजी और पुलिसकर्मी घूमते रहे। लेकिन, शाम तक भी बॉबी कटारिया सरेंडर के लिए कोर्ट में नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में हरियाणा के विभिन्न शहरों में दबिश दे रही है।



बताया जा रहा है कि कटारिया पुलिस के डर से अंडरग्राउंड हो गया है। बता दें कि 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीता हुआ दिख रहा था। डीजीपी के आदेश पर प्राथमिक पड़ताल के बाद उसके खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

अब उतरा नशा: देहरादून कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है यूट्यूबर बॉबी कटारिया, सड़क पर बैठकर छलकाया था जाम

पता चला था कि उसकी यह वीडियो 25 जुलाई का है। उसने यह वीडियो मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर बनाया था। सुर्खियों में रहने के लिए बनाया गया यह वीडियो उसके लिए मुसीबत बन गया। पुलिस ने उसे बुलाने के लिए नोटिस जारी किए। मगर, बार-बार सूचना देने पर भी वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। 

YouTuber Bobby Kataria Underground in fear of police and not reached court to Surrender in dehradun
बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद पिछले दिनों पुलिस ने न्यायालय से उसका गैर जमानती वारंट हासिल कर लिया था। पुलिस के अनुसार बॉबी कटारिया की गिरफ्तारी के लिए प्रयास चल रहे थे कि इसी बीच उसके वकील ने मंगलवार को एसीजेएम कोर्ट में सरेंडर की अर्जी लगा दी।

YouTuber Bobby Kataria Underground in fear of police and not reached court to Surrender in dehradun
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

आरोपी बॉबी कटारिया को कोर्ट के बाहर से भी गिरफ्तार किया जा सकता था। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट के बाहर भारी पहरा बैठाया हुआ था। एसओजी और जिला पुलिस के दर्जनों सिपाही व अधिकारी वहां मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
YouTuber Bobby Kataria Underground in fear of police and not reached court to Surrender in dehradun
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

बॉबी कटारिया का शाम पांच बजे तक (न्यायालय खुलने तक) वहां पुलिस ने इंतजार किया, लेकिन वह सरेंडर के लिए नहीं पहुंचा। बॉबी कटारिया की तलाश में पुलिस हरियाणा के कई शहरों में दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि वह गुरुग्राम स्थित अपने घर से अंडरग्राउंड हो गया है।

विज्ञापन
YouTuber Bobby Kataria Underground in fear of police and not reached court to Surrender in dehradun
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला

यदि वह गिरफ्तार नहीं होता है तो पुलिस कुर्की का वारंट भी हासिल करेगी। पहले वारंट चस्पा किया जाएगा। इसके बाद कुर्की की प्रक्रिया को भी अमल में लाया जा सकता है। हालांकि, अभी गैर जमानती वारंट पर पुलिस दबिशें जारी रखे हुए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed