Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Migrant Uttarakhand Is honored at Chief Minister residence; cultural program organized

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास पर प्रवासी उत्तराखंडियों का हुआ स्वागत और रात्रिभोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Fri, 13 Nov 2026 10:50 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 13 Nov 2026 10:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने प्रवासी को प्रदेश की पहचान और गौरव बताते हुए कहा उनके अनुभव, प्रतिभा और सामर्थ्य से राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रवासी अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान के सशक्त संवाहक हैं।

विज्ञापन
Dehradun Migrant Uttarakhand Is honored at Chief Minister residence; cultural program organized
सीएम आवास पर प्रवासियों का स्वागत - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पर तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के समापन के बाद रात्रिभोज का आयोजन किया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रवासी उत्तराखंडियों का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने राज्य के विकास यात्रा में उनके योगदान की सराहना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने प्रवासियों को प्रदेश की पहचान और गौरव बताते हुए कहा उनके कि अनुभव, प्रतिभा और सामर्थ्य से राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। प्रवासी अपनी संस्कृति, परंपराओं और पहचान के सशक्त संवाहक हैं। यह मिलन राज्य और प्रवासी समाज के बीच भावनात्मक संबंधों को मजबूत करेगा। मुख्यमंत्री ने नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने और देवभूमि की विशिष्ट पहचान को देश दुनिया में आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने के प्रयास जारी हैं। प्रवासियों का निवेश और नवाचार इस लक्ष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन


प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन: प्रवासियों ने संघर्ष की कहानी सुनाई, सफलता की राह दिखाई, युवाओं को दिया खाास संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पारंपरिक लोकगीतों और नृत्यों से देवभूमि की विशिष्ट पहचान जीवंत रूप में प्रस्तुत की गई। नंदा राजजात पर आधारित प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदा राजजात जैसी परंपराएं हमारी आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक हैं। उन्होंने प्रवासियों से अपने पैतृक गांवों से जुड़े रहने और उनके विकास में योगदान देने की अपील की।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रसार भारती के अध्यक्ष प्रसून जोशी, अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चित्रांशी रावत, मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed