{"_id":"630476961c0aa84bdf174028","slug":"youtuber-bobby-kataria-wanted-to-surrender-in-dehradun-court-in-alcohol-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब उतरा नशा: देहरादून कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है यूट्यूबर बॉबी कटारिया, सड़क पर बैठकर छलकाया था जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब उतरा नशा: देहरादून कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है यूट्यूबर बॉबी कटारिया, सड़क पर बैठकर छलकाया था जाम
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 23 Aug 2022 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देहरादून में ट्रैफिक रुकवाकर बीच सड़क पर शराब पीने के मामले में फंसा यूट्यूबर बॉबी कटारिया अब कोर्ट में सरेंडर करना चाहता है। कटारिया के वकील ने एसीजेएम द्वितीय कोर्ट में सरेंडर अर्जी लगाई है। एसएचओ कैंट राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दो दिन पहले टीम बॉबी की गिरफ्तारी के लिए गुरुग्राम गई थी, लेकिन वह अपने घर पर नहीं मिला। अब वह कोर्ट में सरेंडर करना चाह रहा है।
बता दें कि कटारिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। वह बॉडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर भी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई थी। इसमें एक शख्स बीच सड़क पर कुर्सी-मेज लगाकर शराब पीता नजर आ रहा था।
बैकग्राउंड में आपत्तिजनक गाना भी बज रहा था। डीजीपी अशोक कुमार ने इस मामले में एसएसपी दिलीप कुंवर को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए थे। जांच हुई तो पता चला कि यह वीडियो हरियाणा निवासी यूट्यूबर बॉबी कटारिया का है। वीडियो किमाड़ी-मसूरी मार्ग की बताई जा रही है।
2 of 5
बॉबी कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
बॉबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था। वह 25 जुलाई को किमाड़ी मार्ग पर घूमने गया था। जांच में पता चला कि उसने वहां पर न सिर्फ शराब पी बल्कि उतावलेपन में मोटरसाइकिल भी दौड़ाई। दोनों ओर ट्रैफिक भी रोका गया था। इन सब आरोपों में उसके खिलाफ 11 अगस्त को कैंट थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
3 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे थाने में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया, लेकिन वह नहीं आया। तब कटारिया के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर कैंट पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
यूट्यूबर बॉबी कटारिया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने संभावना जताई थी कि वह दुबई में है इसलिए पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी कराने की तैयारी की। लेकिन फिर भी वह सामने नहीं आया। तब एक टीम गुरुग्राम कटारिया की गिरफ्तारी के लिए रवाना हुई थी। लेकिन तब भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा।
विज्ञापन
5 of 5
बॉबी कटारिया
- फोटो : फेसबुक@Bobby Kataria
उधर, हाल ही में समाचार एजेंसी एनआई से बात करते हुए कटारिया ने कहा था कि मुझे यह भी याद नहीं है कि यह कब रिकॉर्ड किया गया था। हो सकता है ये मेरे शूट का हिस्सा हो। मैंने शराब का सेवन नहीं किया था और ये वीडियो उत्तराखंड का नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।