Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chhath Puja 2026 begins with Nahay Khay devotees pray to the Sun God for happiness and prosperity

छठ पूजा 2026: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ आस्था का महापर्व, व्रतियों ने सूर्यदेव से मांगी सुख समृद्धि

Fri, 13 Nov 2026 09:18 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 13 Nov 2026 09:18 PM IST
सार

घरों में साफ-सफाई के साथ पूजा और प्रसाद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के दूसरे दिन आज खरना की परंपरा निभाई जाएगी।

विज्ञापन
Chhath Puja 2026 begins with Nahay Khay devotees pray to the Sun God for happiness and prosperity
छठ पर्व - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। सूर्य उपासना और छठी मैया की आराधना के इस पर्व के लिए राजधानी में पूर्वांचल समाज के लोगों में खासा उत्साह है।

विज्ञापन


घरों में साफ-सफाई के साथ पूजा और प्रसाद की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पर्व के दूसरे दिन आज खरना की परंपरा निभाई जाएगी। इसके बाद रविवार शाम को विभिन्न घाटों पर व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। देहरादून में छठ पूजा के लिए टपकेश्वर मंदिर क्षेत्र, ब्रह्मपुरी, प्रेमनगर, रायपुर नहर और मालदेवता में नदी किनारे घाटों पर विशेष आयोजन होंगे। इन स्थानों पर रविवार शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं इकट्ठे होंगे।

विज्ञापन

UK Top News: उर्मिला के नार्को टेस्ट को मंजूरी, दून में प्रवासी सम्मेलन, ट्रेनों में भीड़, किशोरी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

व्रती परिवार के सदस्यों के साथ घाटों पर पहुंचकर पारंपरिक तरीके से सूर्य देव की पूजा करेंगे। छठ पर्व के पहले दिन नहाय-खाय के तहत व्रती स्नान कर घर की शुद्धता का विशेष ध्यान रखते हैं और सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं। आज खरना के दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखेंगे। शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू होगा।

इस दौरान व्रती अन्न और जल दोनों का त्याग करते हैं। रविवार को संध्या अर्घ्य के दौरान बांस के सूप और टोकरी में फल, गन्ना, नारियल, ठेकुआ सहित विभिन्न पूजन सामग्री रखकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा।

इसके बाद व्रती पारण कर अपना व्रत खोलेंगे। छठ पर्व में स्वच्छता, पवित्रता और अनुशासन का विशेष महत्व है। मान्यता है कि सूर्य देव और छठी मैया की आराधना से परिवार में सुख-समृद्धि आती है और संतान के सुखद भविष्य व दीर्घायु की कामना पूरी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed