फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall In Uttarakhand: केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात, बढ़ने लगी ठंड

Tue, 20 Sep 2022 07:25 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग/उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Sep 2022 07:25 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Update Today: season first Snowfall on kedarnath and Yamunotri Hill
केदारनाथ की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सोमवार देर रात मौसम का मिजाज बदला नजर आया। जिसके बाद तड़के केदारनाथ और यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात हुआ। चोराबाड़ी ताल, दुग्ध गंगा व भैरव नाथ मंदिर की ऊपरी पहाड़ियों पर जमकर हिमपात हुआ है। वहीं, हाल ही में हुई बारिश और अब हिमपात से धामों में ठंड भी बढ़ने लगी है। 



Kedarnath: तीर्थयात्रियों का उमड़ा हुजूम, गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश बंद, अब सभामंडप से होंगे बाबा के दर्शन

सुबह करीब सात बजे के बाद यहां मौसम में सुधार हुआ और धूप खिली, जिससे यात्रियों को ठंड से राहत मिली। केदारनाथ में मंदिर समिति के कार्याधिकारी रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि हिमपात के बाद से सुबह और शाम को ठंड बढ़ गई है। इधर, जिला मुख्यालय में सुबह से मौसम ठीक रहा लेकिन पूर्वाह्न 11 बजे के बाद आसमान में बादल छाने लगे और दोपहर साढ़े 12 बजे से सवा एक बजे तक झमाझम बारिश हुई। उधर, तिलवाड़ा, अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और गुप्तकाशी क्षेत्र में भी बारिश हुई। 

वहीं, यमुनोत्री धाम के ऊपर सप्त ऋषि कुंड, कालिंदी पर्वत, बंदरपूंछ, गरुड़ गंगा टॉप में तड़के हिमपात हुआ। हल्की बर्फबारी के बाद धाम में भी मौसम सुहावना हो गया है। उधर, पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैंपटी में सोमवार देर रात से हल्की बारिश हो रही है। बारिश के बाद मसूरी में भी हल्का कोहरा छाया हुआ है। साथ ही ठंड भी बढ़ने लगी है। 

वहीं, आज मैदानी इलाकों में दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। गढ़वाल और कुमाऊं के कई इलाकों में हालांकि हल्के बादल छाए हैं, लेकिन ज्यादातर क्षेत्रों में धूप खिलने से उमसभरी गर्मी हो गई है। 

Uttarakhand weather Update Today: season first Snowfall on kedarnath and Yamunotri Hill
केदारनाथ की पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बारिश के बाद भी बाबा केदार के भक्तों का उत्साह कम नहीं हो रहा है। केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या 12 लाख से ज्यादा पहुंह गई है। बीते दस दिनों से धाम में प्रतिदिन श्रद्घालुओं की संख्या बढ़ रही है।

Uttarakhand weather Update Today: season first Snowfall on kedarnath and Yamunotri Hill
पहाड़ियों पर सीजन का पहला हिमपात - फोटो : अमर उजाला

इस वर्ष अब यात्रा के सिर्फ 37 दिन रह गए हैं। जिस तरह से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, उससे उम्मीद है कि कपाट बंद होने तक यात्रियों की संख्या 15 लाख तक पहुंच सकती है। भक्तों की उमड़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर भी 14 से 15 घंटे खुल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand weather Update Today: season first Snowfall on kedarnath and Yamunotri Hill
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

यात्रियों की भीड़ के चलते मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। अब भक्तों को सभामंडप से ही दर्शन कराए जा रहे हैं। अब सुबह पांच बजे से दर्शन शुरू हो रहे हैं जो अपराह्न तीन बजे तक कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Update Today: season first Snowfall on kedarnath and Yamunotri Hill
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद आराध्य को भोग लगाया जा रहा है, जिसके चलते एक से डेढ़ घंटे के लिए मंदिर को बंद किया जा रहा है। साढ़े चार बजे से पुन: मंदिर में दर्शन शुरू हो रहे हैं जो रात नौ बजे तक कराए जा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed