Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   When Medications Fail to Provide Relief, Brain Stimulation Offers a New Treatment Approach

Dehradun News: दवाओं से नहीं मिल रहा आराम तो ब्रेन स्टिमुलेशन से होगा इलाज

Sun, 29 Nov 2026 09:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 09:47 PM IST
विज्ञापन
When Medications Fail to Provide Relief, Brain Stimulation Offers a New Treatment Approach
दवाओं से नहीं मिल रहा आराम तो ब्रेन स्टिमुलेशन से होगा इलाज
विज्ञापन

……………..
-आरटीएमएस तकनीक से मस्तिष्क के खास हिस्सों को किया जाता है सक्रिय, देशभर के 135 विशेषज्ञों ने लिया प्रशिक्षण
…………….
माई सिटी रिपोर्टर
देहरादून। अवसाद, ओसीडी और सिजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारियों में दवाओं से पर्याप्त राहत नहीं मिलने पर अब ब्रेन स्टिमुलेशन तकनीक उपचार का विकल्प बन रही है। इस आधुनिक चिकित्सा पद्धति को उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंचाने की तैयारी है। इसके लिए रविवार को देहरादून में न्यूरोमॉड्यूलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया की द्वितीय राष्ट्रीय कांफ्रेंस आयोजित की गई। इसमें देशभर से पहुंचे 135 मनोचिकित्सकों, न्यूरोलॉजिस्ट और पीजी प्रशिक्षुओं को विशेषज्ञों ने तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
मोहब्बेवाला स्थित एक होटल में हिमालयन साइकियाट्रिक सोसायटी के सहयोग से आयोजित सम्मेलन का विषय हैंड्स ऑन द कॉइल रखा गया। इसमें रिपिटेटिव ट्रांसक्रेनियल मैग्नेटिक स्टिमुलेशन (आरटीएमएस) तकनीक के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। 15 समूहों में बांटकर चिकित्सकों को इसके अलग-अलग पहलुओं का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

विशेषज्ञों ने बताया कि आरटीएमएस में सिर पर विशेष चुंबकीय कॉइल रखकर मस्तिष्क के उन हिस्सों को सक्रिय किया जाता है, जिनकी गतिविधियां मानसिक बीमारी से प्रभावित होती हैं। प्रशिक्षण के दौरान मोटर थ्रेशोल्ड निर्धारित करने, कॉइल की सही पोजिशनिंग, न्यूरोनेविगेशन और थीटा बर्स्ट प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई। इसके अलावा अस्पतालों में न्यूरोमॉड्यूलेशन यूनिट स्थापित करने के तरीके भी समझाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोसायटी के महासचिव डॉ. समीर कुमार प्रहराज ने कहा कि इस तकनीक में बेहतर उपचार के लिए मोटर कॉर्टेक्स की पहचान और कॉइल की सही स्थिति निर्धारित करना जरूरी है। आयोजन अध्यक्ष डॉ. निशांत गोयल ने बताया कि आरटीएमएस उन मरीजों के लिए उम्मीद है, जिन्हें अवसाद, ओसीडी और सिजोफ्रेनिया में दवाओं से पर्याप्त फायदा नहीं मिलता। इस प्रक्रिया में बेहोश करने या अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ती।

सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. मुरलीधरन के. ने कहा कि ब्रेन स्टिमुलेशन अब शोध प्रयोगशालाओं से निकलकर मनोरोग चिकित्सा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन रहा है। आयोजन सचिव डॉ. शोभित गर्ग ने कहा कि पहाड़ के मरीजों को इस उपचार के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। कई परिवार दूरी के कारण इलाज शुरू नहीं कर पाते। सम्मेलन का उद्देश्य चिकित्सकों को प्रशिक्षित कर इस तकनीक का लाभ पर्वतीय क्षेत्रों के मरीजों तक पहुंचाना है। समापन पर सर्वश्रेष्ठ शोधपत्र और ई-पोस्टर को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed