Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand PRD personnel strike called off After Positive talks with government

उत्तराखंड: पीआरडी जवानों की मांगों पर शासन स्तर पर वार्ता के बाद बनी सकारात्मक सहमति, हड़ताल समाप्त

Sun, 29 Nov 2026 09:41 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 29 Nov 2026 09:41 PM IST
सार

वार्ता के दौरान पीआरडी जवानों को वर्षभर यानी 365 दिन नियमित रोजगार उपलब्ध कराने तथा होमगार्ड जवानों के मूल वेतन के समान मानदेय में वृद्धि किए जाने के विषय को प्रमुखता से उठाया गया। दोनों मांगों पर शासन स्तर से सकारात्मक सहमति बनने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Uttarakhand PRD personnel strike called off After Positive talks with government
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)

विस्तार

अपनी दो सूत्री मांगों के लिए आंदोलनरत प्रांतीय रक्षक दल के जवानों ने विभागीय सचिव बृजेश कुमार संत के साल में 365 दिन के रोजगार के आश्वासन के बाद आज मुख्यमंत्री आवास कूच को स्थगित कर दिया। वहीं, युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में पिछले 10 दिन से चल रहा धरना भी समाप्त कर दिया।

विज्ञापन


आंदोलनरत पीआरडी जवानों के मुताबिक उन्हें शासन से आगामी कैबिनेट में सालभर रोजगार और मानदेय वृद्धि का प्रस्ताव लाने का आश्वासन मिला है। पीआरडी जवान होमगार्ड की तर्ज पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता लागू किए जाने और साल में 365 दिन नियमित रोजगार की मांग को लेकर आंदोलनरत थे। जवानों का कहना है कि सरकार की ओर से वर्ष 2021-22 में उनकों साल में कम से कम 300 दिन का रोजगार देने की घोषणा की गई थी लेकिन इस पर अब तक शासनादेश जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन


इसके अलावा छह अप्रैल 2026 को विभागीय मंत्री की अध्यक्षता में विभाग के उच्च अधिकारियों और संगठन की बैठक में आश्वासन मिला था कि दो सूत्री मांगो का प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में लाया जाएगा। इन मांगों पर अमल न होने पर उन्हें मजबूर होकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत के मुताबिक एक प्रतिनिधि मंडल रविवार को विभागीय सचिव से मिला। सचिव की ओर से सात दिसंबर को होने वाली कैबिनेट में 365 दिन का नियमित रोजगार का कैबिनेट में प्रस्ताव लाने का लिखित आश्वासन मिला है। जिसके बाद सोमवार को प्रस्तावित सीएम आवास कूच को स्थगित और धरने का समाप्त कर दिया गया है।

UK Top News: नेत्र कुंभ का शंखनाद, आरटीओ को लेकर फर्जीवाड़ा, मसूरी में अल्ट्रा मैराथन


प्रदेश में हैं करीब 11 हजार पीआरडी जवान
प्रदेश में करीब 11 हजार पीआरडी जवान हैं, जो पिछले काफी समय से लंबित मांगों के लिए आंदोलनरत हैं। प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में धरने पर बैठे जवानों ने 19 नवंबर को निदेशालय गेट में ताला लगाकर करीब 15 अधिकारियों को चार घंटे निदेशालय में बंद रखा। जवानों के आंदोलन से कई दिनों तक निदेशालय में काम काज प्रभावित रहा।

सचिव ने 24 घंटे के भीतर करवाया आंदोलन समाप्त
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल के नए सचिव बृजेश कुमार संत ने पदभार संभालने के 24 घंटे के भीतर आंदोलनरत पीआरडी जवानों से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed