Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Congress Winnability and reliability to be criteria for ticket distribution

उत्तराखंड कांग्रेस: 'जिताऊ और टिकाऊ' होगा टिकट बांटने का आधार, लोगों से फीडबैक लेगी स्क्रीनिंग कमेटी

Sun, 29 Nov 2026 10:06 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 29 Nov 2026 10:06 PM IST
सार

रविवार को दूसरे दिन कांग्रेस भवन में स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष दीपा दास मुंशी ने प्रदेश कार्यसमिति और विभिन्न आनुषंगिक प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रत्याशियों व चुनाव रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन
Uttarakhand Congress Winnability and reliability to be criteria for ticket distribution
उत्तराखंड कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने 2027 का चुनाव फतह करने को टिकट के लिए जिताऊ व टिकाऊ को आधार बनाया है। पार्टी टिकट वितरण में केवल उन दावेदारों को प्राथमिकता देगी, जिनकी क्षेत्र में मजबूत पकड़ और जनता के बीच अच्छी छवि होने के साथ चुनाव जीतने की क्षमता रखता हो।

विज्ञापन


स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में आगामी चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय और टिकट वितरण व आवेदन की प्रक्रिया को लेकर विचार-विमर्श किया गया। स्क्रीनिंग कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस को शीघ्र ही प्रत्याशियों के चयन के लिए प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। प्रदेश कांग्रेस आगामी 10 दिन के भीतर प्रत्येक विधानसभा में संभावित प्रत्याशियों की सूची तैयार कर स्क्रीनिंग कमेटी को सौंपेगी। इसके बाद कमेटी जिलों का दौरा कर प्रत्याशियों को लेकर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ता व आम लोगों से फीडबैक लेगी।
विज्ञापन


बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों और आनुषंगिक प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि पार्टी हाईकमान और स्क्रीनिंग कमेटी जिस भी प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा, पूरा संगठन पूरी ताकत के साथ उसे जिताने के लिए काम करेगा। बैठक में बूथ और मंडल स्तर तक जनसंपर्क अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के सदस्य अनिल चौधरी, पाल आंबलिया, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक विक्रम सिंह नेगी, गोपाल राणा, आदेश चौहान, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, नवप्रभात, सुरेंद्र सिंह नेगी, आर्येंद्र शर्मा मौजूद रहे। 

UK Top News: नेत्र कुंभ का शंखनाद, आरटीओ को लेकर फर्जीवाड़ा, मसूरी में अल्ट्रा मैराथन

Trending Videos

हर दावेदारी का गंभीरता से आकलन होगा

बैठक में प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने के लिए कई निर्णय लिए गए। इसमें चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदार अपना आवेदन संबंधित जिला अध्यक्ष के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके अलावा जो दावेदार जिला अध्यक्ष के माध्यम से आवेदन नहीं देना चाहते हैं, वे सीधे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) कार्यालय में भी अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। पार्टी के प्रति समर्पण, पिछले आंदोलनों में भागीदारी और संगठन को मजबूत करने में दिए गए योगदान का गंभीरता से आकलन किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से प्राप्त आवेदनों पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आनुषंगिक प्रकोष्ठों से फीडबैक लेकर अंतिम पैनल तैयार किया जाएगा, जिसमें युवाओं, महिलाओं और सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed