फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kedarnath: तीर्थयात्रियों का उमड़ा हुजूम, गर्भगृह में भक्तों का प्रवेश बंद, अब सभामंडप से होंगे बाबा के दर्शन

Mon, 19 Sep 2022 06:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Sep 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath Dham: Entry of devotees in sanctum sanctorum closed after Huge Crowd of pilgrims gathered in dham
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में इन दिनों उमड़ती भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर 14 से 15 घंटे खुल रहा है। यात्रियों की भीड़ के चलते मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। अब भक्तों को सभामंडप से ही दर्शन कराए जा रहे हैं। 



Char Dham Yatra: बारिश कम होते ही धामों में उमड़ने लगी भीड़, दिनभर लगा रहा श्रद्धालुओं का तांता, तस्वीरें

इस वर्ष छह मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में दर्शनार्थियों का नया रिकॉर्ड बना है। यात्रा के पहले ही दिन 23,512 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। इसके बाद मई माह के 26 दिनों में ही 4 लाख से अधिक श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच गए थे।

इस दौरान जब भी यात्रियों की भीड़ बढ़ी तब बीकेटीसी ने मंदिर के गर्भगृह से दर्शन व्यवस्था बंद की। इसके बाद मानसून सीजन में यात्रियों की संख्या में कुछ कमी आई। अब बारिश कम होने पर बीते दस दिनों से केदारनाथ में यात्रियों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिस कारण बीकेटीसी ने गर्भगृह से दर्शन की व्यवस्था बंद कर दी है।

Kedarnath Dham: Entry of devotees in sanctum sanctorum closed after Huge Crowd of pilgrims gathered in dham
केदारनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

बीते तीन दिनों से सभामंडप से ही भक्तों को दर्शन कराए जा रहे हैं। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के कार्यकारी (एसीओ) रमेश चंद्र तिवारी ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गर्भगृह से दर्शन की व्यवस्था अस्थायी तौर पर बंद की गई है।

Kedarnath Dham: Entry of devotees in sanctum sanctorum closed after Huge Crowd of pilgrims gathered in dham
केदारनाथ में तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

अब सुबह पांच बजे से दर्शन शुरू हो रहे हैं जो अपराह्न तीन बजे तक कराए जा रहे हैं। इसके बाद आराध्य को भोग लगाया जा रहा है, जिसके चलते एक से डेढ़ घंटे के लिए मंदिर को बंद किया जा रहा है। साढ़े चार बजे से पुन: मंदिर में दर्शन शुरू हो रहे हैं जो रात नौ बजे तक कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath Dham: Entry of devotees in sanctum sanctorum closed after Huge Crowd of pilgrims gathered in dham
केदारनाथ में तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

वहीं, केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या 1204547 पहुंच गई है। बीते दस दिनों से धाम में प्रतिदिन श्रद्घालुओं की संख्या बढ़ रही है। इस वर्ष अब यात्रा के सिर्फ 38 दिन रह गए हैं। जिस तरह से यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, उससे उम्मीद है कि कपाट बंद होने तक यात्रियों की संख्या 15 लाख तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
Kedarnath Dham: Entry of devotees in sanctum sanctorum closed after Huge Crowd of pilgrims gathered in dham
केदारनाथ में तीर्थयात्री - फोटो : अमर उजाला

यात्रा के लिए सरकार ने पंजीकरण अनिवार्य किया है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने के लिए तीर्थयात्री और श्रद्धालु पर्यटन विभाग की वेबसाइट http://registrationandtouristcare.uk.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करें। वहीं, केदारनाथ हेली सेवा के लिए https://heliservices.uk.gov.in पर ऑनलाइन बुकिंग करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed