फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Road Safety World Series: देहरादून पहुंचे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, एक झलक पाने को उमड़ी फैंस की भीड़

Tue, 20 Sep 2022 03:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Sep 2022 03:20 PM IST
विज्ञापन
Road Safety World Series 2022: Master Blaster Sachin Tendulkar reached Dehradun and crowd of fans gathered to
देहरादून पहुचे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के दूसरे संस्करण के तहत होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए किक्रेटर देहरादून पहुंचना शुरू हो गए हैं। आज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी देहरादून पहुंचे। 

Road Safety World Series: ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी पहुंचे देहरादून

खिलाड़ी दोपहर करीब एक बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से पुलिस की कड़ी सुरक्षा के साथ वे होटल हयात के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर उनको देखने के लिए प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। 

वहीं, सचिन ने उन्हें निराश न करते हुए एक बच्चे को उसकी टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। इससे पहले सोमवार को ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के खिलाड़ी दून पहुंचे थे। 

Road Safety World Series 2022: Master Blaster Sachin Tendulkar reached Dehradun and crowd of fans gathered to
देहरादून पहुचे क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि सीरीज की शुरुआत 21 सितंबर से देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में होगी। 21 से 24 सितंबर तक प्रत्येक दिन एक-एक मैच खेला जाएगा। जबकि 25 सितंबर को दो मैच खेले जाएंगे। 

Road Safety World Series 2022: Master Blaster Sachin Tendulkar reached Dehradun and crowd of fans gathered to
फैन को ऑटोग्राफ देते सचिन - फोटो : अमर उजाला

देहरादून में होने वाले पहले मैच में ब्रायन लारा की अगुवाई वाली वेस्टइंडीज लीजेंड्स का सामना रॉस टेलर के न्यूजीलैंड लीजेंड्स से होगा। जबकि दूसरे मैच में सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाले इंग्लैंड लीजेंड्स से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Road Safety World Series 2022: Master Blaster Sachin Tendulkar reached Dehradun and crowd of fans gathered to
देहरादून पहुंचे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स शेन वॉटसन की कप्तानी में जोंटी रोड्स की दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स से सामना करेंगे। चौथा मैच न्यूजीलैंड लीजेंड्स और श्रीलंका लीजेंड्स के बीच होगा। इसके अलावा सुपर रविवार यानी 25 सितंबर को डबल एक्शन धमाल होगा। 

विज्ञापन
Road Safety World Series 2022: Master Blaster Sachin Tendulkar reached Dehradun and crowd of fans gathered to
देहरादून पहुंचे खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

इसमें ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स पहले मैच में वेस्ट इंडीज लीजेंड्स के खिलाफ भिड़ेंगे। जबकि इंडिया लीजेंड्स का सामना दिन के दूसरे मैच में शहादत हुसैन की बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed