फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Weather: मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश, बर्फबारी से पारा धड़ाम, ठिठुरे लोग, इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट

Mon, 30 Jan 2023 11:19 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 30 Jan 2023 11:19 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Rain from field to mountain mercury dropped due to snowfall Orange alert
गंगोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने से राजधानी दून समेत पहाड़ तक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। राजधामी ने जहां जमकर बादल बरसे, वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हुई। इससे एक बार फिर लोग कड़ाके की ठंड से कांप उठे।



बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, नंदा घुंघटी, लाल माटी के साथ ही नीती और माणा घाटियों में देर रात से बर्फबारी हो रही है। निचले क्षेत्रों में अभी हल्की बारिश का सिलसिला जारी है। उधर बर्फबारी से गंगोत्री धाम में मंदिर में पूरा ढक चुका है। बर्फबारी के कारण यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही मुश्किल हो गई। बर्फ को हटाने के लिए जेसीबी जुटी हुई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि मौसम के बदले मिजाज के चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश और बर्फबारी होगी। इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं तेज गर्जना के साथ ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी संभावना है।

राजधानी दून में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेगा। ऐसे में लोगों को ठंड का सामना करना पड़ेगा।

Uttarakhand Weather News Rain from field to mountain mercury dropped due to snowfall Orange alert
बर्फबारी - फोटो : amar ujala
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बारिश और बर्फबारी के चलते पंतनगर में अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री, मुक्तेश्वर में 17.2 डिग्री और 7.2 डिग्री, टिहरी में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।
 
Uttarakhand Weather News Rain from field to mountain mercury dropped due to snowfall Orange alert
गंगोत्री में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अगले चौबीस घंटों के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने पर मौसम के सामान्य होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Rain from field to mountain mercury dropped due to snowfall Orange alert
यमुनोत्री हाईवे - फोटो : अमर उजाला

उधर, रविवार को दून के साथ ही हरिद्वार, रुड़की समेत कई मैदानी इलाकों और पर्वतीय इलाकों में बारिश हुई।

ये भी पढ़ें...Joshimath: जोशीमठ की बसागत के साक्षी कल्पवृृक्ष पर मंडराने लगा खतरा, आदिगुरु शंकराचार्य से जुड़ा है खास नाता

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Rain from field to mountain mercury dropped due to snowfall Orange alert
चकराता में बर्फबारी का नजारा - फोटो : अमर उजाला
वहीं 2200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed