उत्तराखंड: केदारनाथ और बदरीनाथ के रास्ते को जोड़ने वाला पुल तैयार, लोड टेस्ट हुआ सफल, जल्द शुरू होगी आवाजाही
बदरीनाथ हाईवे को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले बेलनी पुल को यातायात के लिए खोलने की तैयारी शुरू हो गई है।
विस्तार
केदारनाथ और बदरीनाथ धाम के रास्ते को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का काम लगभग पूरा हो चुका है। पुल का लोड टेस्ट भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। सीएम धामी ने एक्स पर पोस्ट लिखते हुए कहा कि बारिश के कारण कुछ अंतिम काम बाकी हैं, जिन्हें मौसम ठीक होते ही पूरा कर लिया जाएगा।
जनपद रुद्रप्रयाग में श्री केदारनाथ एवं श्री बदरीनाथ धाम मार्ग को जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। पुल की लोड टेस्टिंग भी सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। बारिश के कारण कुछ अंतिम कार्य शेष हैं, जिन्हें मौसम अनुकूल होते ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
आदरणीय… pic.twitter.com/SoOEkodWa1 — Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) September 11, 2026