{"_id":"609e66eaa36773584f1a9c66","slug":"uttarakhand-weather-news-elephant-playing-in-water-in-corbett-national-park-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सुहावने मौसम ने बदला वन्यजीवों का मूड, कॉर्बेट पार्क में अठखेलियां करते दिखे गजराज, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सुहावने मौसम ने बदला वन्यजीवों का मूड, कॉर्बेट पार्क में अठखेलियां करते दिखे गजराज, तस्वीरें...
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामनगर(नैनीताल)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 14 May 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कॉर्बेट पार्क में हाथी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड में कोरोना कर्फ्यू के चलते मानव गतिविधियां कम होने और दो-तीन दिन से हो रही बारिश के कारण खुशनुमा मौसम के चलते वन्य जीवों को स्वच्छंद विचरण का मौका मिला है। ऐसे में कार्बेट नेशनल पार्क में बाघ, हिरण, हाथी समेत अन्य वन्यजीव खुले में अठखेलियां करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व को 15 मई तक सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है। कॉर्बेट पार्क के अंदर इन दिनों पर्यटकों की आवाजाही नहीं हो रही है। ऐसे में बारिश के बाद अब वन्यजीवों का मूड भी बदल गया है।
हालांकि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व सैलानियों के लिए बंद जरूर है, लेकिन वनकर्मी लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। यूपी से लगे झिरना, ढेला और कालागढ़ रेंज में गश्त तेज कर दी गई है। झिरना रेंज के रेंजर प्रशांत हिंदवान लालढांग ग्रासलैंड सहित आसपास के इलाकों में वनकर्मी गश्त कर रहे थे।
गश्त के दौरान वनकर्मियों को हाथियों का झुंड दिखाई दिया। हाथियों की अठखेलियों को उन्होंने अपने कैमरे में कैद कर लिया। रेंजर के अनुसार मौसम में हुए बदलाव से वन्यजीवों को मूड भी बदल जाता है।
3 of 5
कॉर्बेट पार्क में हाथी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, टाइगर रिजर्व के अधिकारियों-कर्मचारियों को इस बात की हिदायत दी गई है कि वे खुद को कोरोना संक्रमण से बचाने को लेकर सारे एहतियाती कदम उठाएं। साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा में भी किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कॉर्बेट पार्क में हाथी
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि एनटीसीए के आदेश पर फिलहाल टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए बंद किया गया है। टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए कब खोला जाएगा, इस संबंध में कोई निर्णय स्थितियां सामान्य होने के बाद एनटीसीए की ओर से लिया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
कॉर्बेट पार्क में हाथी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कुमाऊं में लगातार हो रही बारिश से मई के महीने में भी लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 14 मई तक बारिश का क्रम जारी रह सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।