फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Jim Corbett and Rajaji tiger Reserve Closed for Tourist

उत्तराखंड में कोरोना: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और राजाजी टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए बंद

Fri, 30 Apr 2021 11:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 30 Apr 2021 11:56 PM IST
सार

  • नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने जिम कार्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत देश के सभी टाइगर रिजर्व को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Jim Corbett and Rajaji tiger Reserve Closed for Tourist
- फोटो : google

विस्तार

नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (एनटीसीए) ने जिम कॉर्बेट और राजाजी टाइगर रिजर्व समेत देश के सभी टाइगर रिजर्व को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। एनटीसीए के निर्देश पर जिम कार्बेट रिजर्व व राजाजी टाइगर रिजर्व को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह ने बताया कि नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने कोरोना महामारी के चलते टाइगर रिजर्व को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। एनटीसीए के आदेश पर फिलहाल टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 122 मरीजों की मौत, 5654 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 55 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, टाइगर रिजर्व के अधिकारियों-कर्मचारियों को इस बात की हिदायत दी गई है कि वे खुद को कोरोना संक्रमण से बचाने को लेकर सारे एहतियाती कदम उठाएं। साथ ही वन्यजीवों की सुरक्षा में भी किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए।

दूसरी ओर जिम कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक राहुल ने बताया कि एनटीसीए के आदेश पर फिलहाल टाइगर रिजर्व को पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है। टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए कब खोला जाएगा, इस संबंध में कोई निर्णय स्थितियां सामान्य होने के बाद एनटीसीए की ओर से लिया जाएगा।

कोरोना संक्रमितों की मदद में जुटा आईएमए 

कोरोना से जंग में मदद के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) से जुड़े डॉक्टर और पदाधिकारी भी आगे आए हैं। आईएमए की ओर से अस्पतालों में भर्ती मरीजों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही कोरोना वॉरियर्स को मास्क और सैनिटाइजर मुहैया कराए जा रहे हैं।

आईएमए के अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह की अगुवाई में एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों और डॉक्टरों की ओर से कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए पानी की एक हजार बोतल मुहैया कराई गईं। अमृतसर आई क्लीनिक के निदेशक डॉ. दिनेश शर्मा की ओर से नगर निगम के कोरोना वारियर्स के लिए 10 हजार मास्क और आठ सौ सैनिटाइजर व पानी की एक हजार बोतलें मुहैया कराई गईं। सीएमआई अस्पताल के डॉ. महेश कुड़ियाल की ओर से मरीजों के परिजनों को मुफ्त भोजन मुहैया कराया जा रहा है।

डॉ. ससेन्द्र सक्सेना की ओर से एक हजार पानी की बोतलें मुहैया कराई गई हैं। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह का कहना है कि ई-संजीवनी पोर्टल के जरिए आईएमए से जुड़े 25 विशेषज्ञ फोन के जरिए संक्रमित मरीजों को इलाज के साथ ही तमाम लोगों को बचाव की जानकारी दे रहे हैं। अब तक हजारों लोगों को निशुल्क परामर्श दिया जा चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed