मंत्रोच्चारण के बीच भगवान केदारनाथ की चल उत्सव विग्रह डोली आज शुक्रवार को केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गई है। इस दौरान पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर परिसर के 50 मीटर के दायरे में प्रवेश निषेध रहा। डोली के धाम पहुंचने के साथ ही धारा 144 स्वत: समाप्त हो जाएगी। डोली के साथ 28 लोगों का दल धाम जा रहा है। केदारनाथ के लिए प्रशासन द्वारा देवस्थानम बोर्ड के 14 अधिकारी/कर्मचारी व 14 हक-हकूकधारियों को अनुमति दी गई है। हक-हकूकधारी केदारनाथ डोली पहुंचाने के बाद वापस आ जाएंगे। भारत व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सभी धार्मिक गतिविधियों का संपादन किया जाएगा। बताया कि धार्मिक आस्था के साथ कोरोना से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि कोविड महामारी के बीच आगामी चारधाम यात्रा को उत्तराखंड सरकार ने रद्द कर दिया है। चारों धाम के कपाट अपने तय समय पर खुलेंगे। लेकिन केवल पुजारी और पुरोहित ही धामों में पूजा अर्चना करेंगे। यात्रियों को वहां जाने की अनुमति नहीं होगी। केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को मेष लग्न में सुबह पांच बजे खोले जाएंगे। भगवान बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 18 मई प्रातः 4:15 पर खोल दिए जाएंगे। गाडू घड़ा यात्रा 29 अप्रैल को सुनिश्चित की गई है।
चारधाम यात्रा 2021 : अपने धाम रवाना हुए भगवान केदारनाथ, तस्वीरों में देखें भक्तिमय डोली यात्रा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 14 May 2021 01:22 PM IST
सार
बता दें कि कोविड महामारी के बीच आगामी चारधाम यात्रा को उत्तराखंड सरकार ने रद्द कर दिया है। चारों धाम के कपाट अपने तय समय पर खुलेंगे। लेकिन केवल पुजारी और पुरोहित ही धामों में पूजा अर्चना करेंगे। यात्रियों को वहां जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन