फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath temple Janmashtami to be celebrated with grandeur at Badrinath Dham on the 4th Chamoli Uttarakhand

बदरीनाथ: धाम में भव्य रूप से मनाई जाएगी जन्माष्टमी, बामणी गांव से पहुंचेगी विभिन्न झांकियां, तैयारियां शुरू

Wed, 02 Sep 2026 10:48 AM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ।
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ। Published by: Renu Saklani Updated Wed, 02 Sep 2026 10:48 AM IST
सार

बदरीनाथ धाम में जन्माष्टमी का पर्व भव्य रूप से मनाया जाएगा। बामणी गांव से विभिन्न झांकियां पहुंचेगी। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष आरती और पूजा होगी।

विज्ञापन
Badrinath temple Janmashtami to be celebrated with grandeur at Badrinath Dham on the 4th Chamoli Uttarakhand
बदरीनाथ धाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ धाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व चार सितंबर को धूमधाम और भव्य तरीके से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर बीकेटीसी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भगवान बदरीनाथ के मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी की मध्यरात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी।

विज्ञापन


बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि जन्माष्टमी पर बदरीनाथ मंदिर में रावल अमरनाथ नंबूदरी, धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल और वेदपाठी रवींद्र भट्ट की ओर से विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर विशेष आरती और पूजा होगी।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...दो सितंबर 1994: जब मसूरी की सड़कों पर गूंज उठी थीं गोलियों की आवाजें; छह आंदोलनकारियों ने दिया था बलिदान

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी सोहन सिंह रांगड़ भी मौजूद रहेंगे। वहीं, बदरीश पंडा पंचायत की ओर से पांच सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी ने बताया कि बामणी गांव से विभिन्न झांकियां बदरीनाथ मंदिर पहुंचेंगी। इसके बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed