फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: अब तक 12 हजार पर्यटक पहुंचे गरतांग गली, सीढ़ीनुमा पुल पर करते हैं रोमांच का सफर, तस्वीरें

Thu, 27 Oct 2022 05:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 27 Oct 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Tourism News: 12 thousand tourists reached Gartang Gali This Year
गरतांग गली पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के ऐतिहासिक पर्यटक स्थल गरतांग गली में इस वर्ष अब तक 12 हजार से अधिक पर्यटक पहुंच चुके हैं जिससे गंगोत्री नेशनल पार्क को करीब 18 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी गरतांग गली में लकड़ी के पुल की सीढ़ियां इंजीनियरिंग का नायाब नमूना है।

Kedarnath Dham Doors Closed: दस तस्वीरों के साथ जानें इस साल की 10 बड़ी बातें, इन दो वजह से चर्चा में रहा धाम

1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद इस लकड़ी के सीढ़ीनुमा पुल को बंद कर दिया गया था। अगस्त 2021 में करीब 59 सालों बाद पर्यटकों के लिए इसे दोबारा खोला गया। बताते हैं कि 150 साल पहले इस गली का निर्माण किया गया था।

Uttarakhand Tourism News: 12 thousand tourists reached Gartang Gali This Year
गरतांग गली पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

आजादी से पहले तिब्बत के साथ व्यापार के लिए उत्तरकाशी में नेलांग वैली होते हुए तिब्बत ट्रेक बनाया गया था। यह ट्रेक भैरोंघाटी के नजदीक खड़ी चट्टान वाले हिस्से में लोहे की रॉड गाड़कर और उसके ऊपर लकड़ी बिछाकर तैयार किया था।

Uttarakhand Tourism News: 12 thousand tourists reached Gartang Gali This Year
गरतांग गली पहुंचे पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

रास्ते से ऊन, चमड़े से बने कपड़े और नमक लेकर तिब्बत से उत्तरकाशी के बाड़ाहाट पहुंचाए जाते थे। इस पुल से नेलांग घाटी का रोमांचक दृश्य दिखाई देता है। 150 मीटर लंबा यह लकड़ी का पुल काफी जर्जर हो गया था जिसकी वर्ष 2021 में जिला प्रशासन ने मरम्मत कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Tourism News: 12 thousand tourists reached Gartang Gali This Year
गरतांग गली - फोटो : अमर उजाला

मरम्मत के बाद 15 अगस्त 2021 को इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया गया था। नेलांग घाटी सामरिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है। गरतांग गली भैरव घाटी से नेलांग को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर जाड़ गंगा घाटी में मौजूद है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Tourism News: 12 thousand tourists reached Gartang Gali This Year
गरतांग गली - फोटो : अमर उजाला

जिले की नेलांग घाटी चीन सीमा से लगी है। सीमा पर भारत की सुमला, मंडी, नीला पानी, त्रिपानी, पीडीए और जादूंग अंतिम चौकियां हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क के उपनिदेशक आरएन पांडे ने बताया कि इस वर्ष अब तक 12 हजार से अधिक पर्यटक गरतांग गली का दीदार कर चुके हैं। गरतांग गली हर वर्ष 1 अप्रैल को पर्यटकों के लिए खोली जाती है व 30 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दी जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed