फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   25 programmes will be organised in every development block under the Save the Farm campaign: Ganesh Joshi

हर विकास खंड में खेत बचाओ अभियान के तहत होंगे 25 कार्यक्रम : गणेश जोशी

Sun, 18 Oct 2026 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
25 programmes will be organised in every development block under the Save the Farm campaign: Ganesh Joshi
देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सर्किट हाउस से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में रबी अभियान-2026 के तहत आयोजित खेत बचाओ अभियान की समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया। बैठक में कृषि मंत्री जोशी ने बताया कि उत्तराखंड के सभी 95 विकासखंडों में खेत बचाओ अभियान के तहत प्रत्येक विकासखंड में 25 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेशभर में कुल 2,375 कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इनके माध्यम से प्रदेश के लगभग 1.20 लाख किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के तहत किसानों को मसूर के 11,000 मिनी किट भी वितरित किए जाएंगे। जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान को बताया कि प्रदेश में हाल ही में हुई ओलावृष्टि से लगभग 17,000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फसलों को नुकसान पहुंचा है। ऐसे में प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए एसडीआरएफ के तहत निर्धारित मानकों से अधिक क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को हुए नुकसान की भरपाई में मदद मिल सके।
विज्ञापन

------
किसानों को बीमा क्लेम का जल्द भुगतान हो
कृषि मंत्री जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत खरीफ-2026 और रबी-2025-26 में प्रभावित किसानों को बीमा क्लेम का जल्द भुगतान सुनिश्चित करने का भी केंद्रीय कृषि मंत्री से अनुरोध किया। घेरबाड़ योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा पहले से अवमुक्त 25 करोड़ के अतिरिक्त शेष धनराशि भी तत्काल जारी करने का अनुरोध किया। बैठक में महानिदेशक कृषि एवं उद्यान डॉ. आनंद श्रीवास्तव, निदेशक कृषि दिनेश सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed