{"_id":"635a1a0c3fd063498241cd20","slug":"uttarkashi-avalanche-search-continues-for-missing-climbers-youth-missing-from-gomukh-trek-uttarakhand-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Avalanche: दो पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी 55 लोगों की टीम, गोमुख ट्रैक पर गया युवक भी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Avalanche: दो पर्वतारोहियों की तलाश में जुटी 55 लोगों की टीम, गोमुख ट्रैक पर गया युवक भी लापता
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 27 Oct 2022 03:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ट्रैक, लापता प्रशिक्षुओं की तलाश जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमस्खलन हादसे में लापता दो प्रशिक्षु पर्वतारोहियों की जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) से तलाश शुुरू कर दी गई है। अभियान के लिए निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट भी घटना स्थल पहुंचे। करीब 55 लोगों की टीम अभियान में जुटी है।
बीते चार अक्तूबर को द्रौपदी का डांडा-2 चोटी आरोहण के दौरान निम के एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स से जुड़े 29 सदस्य हिमस्खलन की चपेट में आ गए थे। हादसे के बाद 27 के शव बरामद किए गए जबकि नौसेना में नाविक विनय पंवार (उत्तराखंड) व लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट हादसे के 21 दिन बाद भी लापता हैं।
दोनों की तलाश के लिए निम ने तकनीकी मदद लेते हुए बंगलूरू से ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडास मंगवाया था। निम के रजिस्टार विशाल रंजन ने बताया कि सर्च अभियान के लिए निम के प्रधानाचार्य कर्नल बिष्ट भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं गोमुख ट्रैक पर लापता युवक का छह दिन बाद भी पता नहीं चल पाया है। युवक गंगोत्री से गोमुख के लिए निकला था। युवक की तलाश में एसडीआरएफ, पुलिस व वन विभाग की टीम लगी हुई है।
2 of 5
ट्रैक, लापता प्रशिक्षुओं की तलाश जारी
- फोटो : अमर उजाला
बीते 21 अक्तूबर को दिल्ली निवासी नवीन व अमन गंगोत्री से गोमुख के लिए निकले थे। दोनों गंगोत्री 20 अक्तूबर की शाम को पहुंचे थे। अमन गंगोत्री से करीब पांच किमी आगे जाने के बाद तबीयत खराब होने पर लौट आया लेकिन नवीन गोमुख के लिए निकल गया और अब तक नहीं लौटा।
3 of 5
ट्रैक, लापता प्रशिक्षुओं की तलाश जारी
- फोटो : अमर उजाला
गंगोत्री में नवीन का इंतजार कर रहे उसके साथी अमन ने बीते 23 अक्तूबर को वन विभाग को नवीन के नहीं लौटने की सूचना दी। अमन ने बताया कि 22 अक्तूबर तक उसने नवीन का इंतजार किया लेकिन वह नहीं लौटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ट्रैक, लापता प्रशिक्षुओं की तलाश जारी
- फोटो : अमर उजाला
वन विभाग की सूचना पर बीते मंगलवार से पुलिस, एसडीआरएफ व वन विभाग की टीम नवीन की तलाश में जुटी हुई है। गोमुख ट्रेक से तपोवन तक सर्च अभियान चलाया गया है लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया है। युवक के अध्यात्म की ओर आकर्षित होने व गुफा, कंदराओं मे होने की संभावना जताई रही है।
थानाध्यक्ष हर्षिल दिलमोहन सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में टीम जुटी हुई है। गुफाओं व कंदराओं में भी तलाश किया जा रहा है। एसडीआरएफ निरीक्षक जगदंबा प्रसाद ने बताया कि टीम ने तपोवन तक सर्च अभियान चलाया लेकिन नवीन का पता नहीं चला है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।