फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: पापा से जनता के लिए ये एक काम करवाना चाहती हैं सीएम तीरथ की बेटी, कही दिल छू लेने वाली बात

Wed, 10 Mar 2021 07:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 10 Mar 2021 07:51 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: New CM Tirath Singh Rawat  Daughter Hope from Father for Provide Employment in States
नए सीएम तीरथ सिंह रावत और उनकी बेटी लोकांक्षा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की बेटी लोकांक्षा पापा के सीएम बनने पर बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने बताया कि सुबह उन्हें पिता को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। सुबह वह स्कूल से पेपर देकर मां के साथ घर लौट रही थीं।



इसी दौरान उन्हें पिता के मुख्यमंत्री बनने की जानकारी मिली। पहली बार तो उन्हें अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने पिता को फोन किया। यह सुनते ही मां-बेटी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कुछ ही देर में लोगों के बधाई देने के लिए घर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

लोकांक्षा ने कहा कि प्रदेश में रोजगार की स्थिति बेहतर नहीं है। सरकार को इस पर अपना फोकस करना चाहिए। मुख्यमंत्री की बेटी के तौर पर मैं चाहती हूं कि पापा बेरोजगारी को खत्म करें और रोजगार बढ़ाएं। 

उत्तराखंडः तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, उनके बारे में जानिए खास बातें...

अमर उजाला से बातचीत करते हुए लोकांक्षा ने कहा कि जब वह अपने आसपास बड़ी संख्या में बेरोजगार लोगों को देखती हैं, तो उन्हें अच्छा नहीं लगता। उन्हें लगता है कि हर आदमी को उतना काम मिलना ही चाहिए, जितना उसकी जरूरत और क्षमता हो।

मैं अपने पिता से कहूंगी कि बतौर मुख्यमंत्री जितना काम आप कर सकते हैं, उतना कीजिए। लोगों की समस्याओं का जितना समाधान कर सकते हैं कीजिए। क्योंकि लोगों ने आपको इसके लिए ही चुना है। 

Uttarakhand News: New CM Tirath Singh Rawat  Daughter Hope from Father for Provide Employment in States
नए सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

नए मुख्यमंत्री के रूप में नाम घोषित होने के बाद तीरथ सिंह रावत जब घर पहुंचे तो उनकी पत्नी ने लाल गुलाब भेंट कर उनका स्वागत किया। उन्होंने तीरथ की आरती भी उतारी। इसके बाद तीरथ अंदर पहुंचे और कार्यकर्ताओं की बधाई स्वीकार की। उन्होंने हाथ जोड़कर सभी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया। उनकी पत्नी डा. रश्मि रावत और बेटी लोकांक्षा ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की।

Uttarakhand News: New CM Tirath Singh Rawat  Daughter Hope from Father for Provide Employment in States
rashmi rawat - फोटो : अमर उजाला

तीरथ सिंह रावत के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा होने के साथ ही उनके साईं लोक कॉलोनी जीएमएस रोड स्थित आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बुके और फूलमालाएं लेकर पहुंचे। तीरथ सिंह रावत के बड़े भाई कुलदीप सिंह रावत और उनकी पत्नी माहेश्वरी रावत को भी लोगों ने शुभकामनाएं दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: New CM Tirath Singh Rawat  Daughter Hope from Father for Provide Employment in States
तीरथ सिंह रावत का स्वागत करती उनकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

आरती के बाद मुख्यमंत्री नए कपड़े पहनकर बाहर निकले। उन्होंने क्रीम कलर का कुर्ता, हाफ वेस्ट कोट और पहाड़ी टोपी पहनी थी। उन्होंने अपने घर के हॉल में बने मंदिर में शीश नवाया और मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दिए जाने पर भगवान का शुक्रिया किया। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: New CM Tirath Singh Rawat  Daughter Hope from Father for Provide Employment in States
उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद उन्होंने कुछ देर तक कार्यकर्ताओं के बीच खड़े होकर उनकी शुभकामनाएं ग्रहण कीऔर हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। करीब साढ़े तीन बजे तीरथ सिंह शपथ ग्रहण करने के लिए राजभवन रवाना हो गए। उनके साथ उनकी पत्नी डा. रश्मि त्यागी रावत, बेटी लोकांक्षा, बड़े भाई कुलदीप सिंह, भाभी माहेश्वरी देवी, साला विकास त्यागी भी मौजूद रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed