उत्तराखंड में बारिश का कहर दिख रहा है। चमोली जिले में नदी-नाले उफान पर आ गए। यहां भारी बारिश के चलते मलबे में कुछ मकान दब गए। इस दौरान जान बचाने के लिए लोग अपने घरों से बाहर भागे। वहीं, कई वाहन भी मलबे में दब गए।
{"_id":"66d53454ecd4d8876700d557","slug":"uttarakhand-heavy-rain-houses-buried-under-debris-tree-fell-on-highway-people-ran-to-save-their-lives-chamoli-2024-09-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बारिश का कहर: चमोली में उफनाए नदी-नाले, मलबे में दबे कई मकान, जान बचाने को भागे लोग, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में बारिश का कहर: चमोली में उफनाए नदी-नाले, मलबे में दबे कई मकान, जान बचाने को भागे लोग, तस्वीरें
Mon, 02 Sep 2024 10:47 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:47 AM IST
विज्ञापन
मलबे में दबे वाहन, हाईवे पर गिरा पेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों में घुसा मलबा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मलबे से सिमली बाजार में कई दुकानों एक कार, और स्कूटी भी मलबे की चपेट में आ गई। जबकि कर्णप्रयाग के सुभाषनगर में एक विशाल पेड़ आकर हाईवे और बस्ती में गिर गया। जिससे नैनीताल हाईवे बंद हो गया। सुबह साढ़े सात बजे हाईवे को सुचारू किया गया। इसके साथ ही एक मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।
हाईवे खोलने का काम जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिमली और कर्णप्रयाग में नैनीताल हाईवे बंद रहा। घटना की सूचना पर तहसीलदार सुधा डोभाल, एसडीआरएफ सहित अन्य अधिकारी सोमवार सुबह तड़के मौके पर पहुंच गए थे। बारिश से थराली की कई सड़कें बंद हो गई हैं जिससे आवागमन बाधित है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सख्त नकलरोधी कानून से बढ़ा युवाओं का भरोसा, जानें क्या बोले PCS परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सख्त नकलरोधी कानून से बढ़ा युवाओं का भरोसा, जानें क्या बोले PCS परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों
विज्ञापन
विज्ञापन
घरों में घुसा पानी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिमली ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग सुनला और थराली ग्वालदम तिराहे में चट्टान टूटने और मलबा आने से बाधित है। थराली देवाल मोटर मार्ग नंदकेसरी में बंद है। सोल पट्टी की लाइफ लाइन थराली डूंगरी मोटर मार्ग चार स्थानों में भूस्खलन और चटटान गिरने से आवाजाही ठप है। जिससे दस हजार से अधिक की जनसंख्या का संपर्क पूरी तरह कटा हुआ है।
विज्ञापन
डंडों पर चलकर जाते भक्त और स्कूल जाता बच्चा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तहसील मुख्यालय के पास राड़ी गदेरे में मलबा आने से वाहनों के साथ ही पैदल जाने वाले राहगीरों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि लोनिवि ने जेसीबी मशीन से कुछ मलबा हटाकर आंशिक रूप से छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग खोल दिया है लेकिन पानी और दलदल के कारण पैदल आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: सख्त नकलरोधी कानून से बढ़ा युवाओं का भरोसा, जानें क्या बोले PCS परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों