फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand SIR Will cross check with UP Voter list notices to be issued

उत्तराखंड एसआईआर: यूपी की लिस्ट से करेंगे मिलान, मतदाता से पूछी जाएगी उसकी इच्छा; जारी होंगे नोटिस

Tue, 08 Sep 2026 02:23 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 08 Sep 2026 02:23 PM IST
सार

मिलान के दौरान एक जैसे नाम, उम्र, लिंग समेत पांच पैमानों पर मिलान किया जाएगा। ऐसे मतदाता जिनकी ये एंट्री यूपी की वोटर लिस्ट से मिल जाएगी, उनकी पीएसई होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand SIR Will cross check with UP Voter list notices to be issued
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

चुनाव आयोग के एसआईआर के तहत सभी तरह की आपत्तियों पर नोटिस जारी होने के बाद पहली बार उत्तराखंड के मतदाताओं का यूपी की वोटर लिस्ट से मिलान किया जाएगा। जो दोहरे मतदाता होंगे, उन्हें नोटिस जारी होंगे। उनकी इच्छा के हिसाब से किसी एक राज्य में उनका वोट रहेगा, दूसरे से कट जाएगा।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने पहली बार उत्तराखंड में यूपी-उत्तराखंड के बीच डेमोग्राफिकल सिमिलर एंट्री (डीएसई) और फोटोग्राफिकल सिमिलर एंट्री (पीएसई) की शुरुआत की है। उत्तराखंड की किच्छा जैसी कई विधानसभा सीटें ऐसी हैं जो कि पड़ोसी राज्य यूपी से मिलती हैं। एसआईआर के दौरान कई विधानसभाओं में ऐसे सवाल भी उठे हैं कि यहां के मतदाताओं के नाम यूपी की वोटर लिस्ट में भी हैं। लिहाजा, चुनाव आयोग ने पहली बार राज्य के भीतर के बजाए यूपी-उत्तराखंड के बीच डीएसई, पीएसई कराने की घोषणा की है।
विज्ञापन


डीएसई के तहत मिलान के दौरान एक जैसे नाम, उम्र, लिंग समेत पांच पैमानों पर मिलान किया जाएगा। ऐसे मतदाता जिनकी ये एंट्री यूपी की वोटर लिस्ट से मिल जाएगी, उनकी पीएसई होगी। पीएसई मतलब उनके वोटर लिस्ट में मौजूद फोटो का मिलान किया जाएगा। इसके बाद जो भी मतदाता उत्तराखंड के साथ यूपी की वोटर लिस्ट में मिलेंगे, उन्हें चुनाव आयोग नोटिस जारी करेगा। इस नोटिस के तहत यह पूछा जाएगा कि यूपी, उत्तराखंड में से वे किस राज्य की मतदाता सूची में रहना चाहते हैं। उनकी इच्छा के हिसाब से दूसरी जगह से उनका नाम काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: और साफ हुई देहरादून की हवा, 12वें नंबर पर आया; ऋषिकेश-काशीपुर की बिगड़ी
 

मतदाताओं के नाम काटने की ऊधमसिंह नगर में सर्वाधिक आपत्तियां
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 14 जुलाई से 13 अगस्त के बीच प्रदेशभर में वोट काटने संबंधी फॉर्म-7 पर 1,30,382 आपत्तियां आईं। इनमें से सर्वाधिक 43,878 ऊधमसिंह नगर में हैं। 29,369 आपत्तियों के साथ हरिद्वार दूसरे और 19,402 आपत्तियों के साथ देहरादून तीसरे स्थान पर है। 18,301 के साथ नैनीताल जिला चौथे स्थान पर है। इन सभी आपत्तियों का निस्तारण तेजी से किया जा रहा है। नाम जोड़ने के लिए भरे जाने वाले फॉर्म-6 को देखें तो प्रदेशभर से 1,37,146 आवेदन आए हैं। इनमें 42,773 के साथ देहरादून पहले, 28,695 के साथ हरिद्वार दूसरे, 13,804 के साथ नैनीताल तीसरे और 11,927 के साथ ऊधमसिंह नगर चौथे स्थान पर है।

10 जिलों में 100 प्रतिशत नोटिसों का निपटारा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि उत्तराखंड के 10 जिलों में जारी हुए नोटिसों का निस्तारण किया जा चुका है। देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कुछ नोटिस बचे हुए हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून में 5,48,094, हरिद्वार में 4,82,810, ऊधमसिंह नगर में 4,46,615, नैनीताल में 2,35,307 और टिहरी में 1,17,501 मतदाताओं का नोटिस जारी हुए थे। उन्होंने कहा कि बाकी जिलों में भी जल्द निपटारा पूरा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed