स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026: और साफ हुई देहरादून की हवा, 12वें नंबर पर आया; ऋषिकेश-काशीपुर की बिगड़ी
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) ने रैंकिंग जारी की है। इसमें उत्तराखंड सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों में देहरादून भी शामिल हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शहरों और वार्डों स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 के तहत रैंकिंग जारी की है। इसमें देहरादून की रैंकिंग में सात पायदान का सुधार हुआ और रैंकिंग 12वीं आई है। जबकि काशीपुर और ऋषिकेश रैंकिंग में गिरावट आई है। इन शहरों की रैंकिंग क्रमश: 21वीं और 16वीं आई है।
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत पीसीबी देहरादून, काशीपुर और ऋषिकेश में हवा की निगरानी करने के साथ उसको बेहतर करने के लिए कार्य कर रहा है। इसमें देहरादून की रैंकिंग में तीसरे वर्ष लगातार सुधार दिखाई दिया है।
इस वर्ष तीन से दस लाख की आबादी वाले 42 शहरों की रैंकिंग में दून ने 12वां स्थान प्राप्त किया है। जबकि पिछले वर्ष रैंकिंग 19वीं थी। तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों में ऋषिकेश की रैंकिंग 16वीं रही, जबकि पिछले वर्ष यह 14वीं थी। काशीपुर की रैंकिंग 21वीं आई, जबकि पहले 18वीं थी।
मसूरी: पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यापारी का शव; क्षतिग्रस्त हिस्से के पास खड़ी मिली कार
वार्डों की सूची भी जारी
राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन वाले वार्डों की लिस्ट भी जारी हुई है। इसमें देहरादून में धोरन, काशीपुर, बाजपुर और ऋषिकेश के आवास विकास वार्ड को चयनित किया गया। इन वार्डों को नकद पुरस्कार मिलेगा। इसमें देहरादून के वार्ड को 15 और काशीपुर, ऋषिकेश के वार्ड को क्रमशः 10-10 लाख मिलेंगे।