फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie Businessman body found in deep gorge near Pani Wala Bend car Found parked near damaged section

मसूरी: पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यापारी का शव; क्षतिग्रस्त हिस्से के पास खड़ी मिली कार

Tue, 08 Sep 2026 12:06 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 08 Sep 2026 12:06 PM IST
सार

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के निकट सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास एक कार खड़ी थी और नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। इसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

विज्ञापन
Mussoorie Businessman body found in deep gorge near Pani Wala Bend car Found parked near damaged section
व्यापारी का शव मिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देहरादून-मसूरी मार्ग पर सुबह पानीवाला बैंड के पास सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव सड़क से करीब 200 मीटर नीचे नदी के समीप पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला।

विज्ञापन


एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सूचना मिली कि देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के निकट सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से के पास एक कार खड़ी है और नीचे गहरी खाई में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोल्हूखेत चौकी प्रभारी पंकज महिपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


मौके पर मृतक की पहचान अजय कुमार कोहली पुत्र देवेंद्र कुमार कोहली, निवासी क्रॉस रोड, देहरादून के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि अजय मंगलवार सुबह करीब सात बजे घर से मसूरी घूमने के लिए निकले थे। वह देहरादून में व्यापारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमोली: रामणी गांव में मेला मंच की रेलिंग से फंदे पर लटके मिले छात्र और छात्रा के शव, फैली सनसनी


पुलिस को मौके पर सड़क पर एक कार खड़ी मिली। कार के अंदर से शराब की आधी बोतल, पर्स और मोबाइल फोन बरामद हुआ। शव गहरी खाई में होने के कारण एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद शव को खाई से बाहर निकाला।

मौके पर फील्ड यूनिट और एंबुलेंस की टीम भी मौजूद रही। एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि शव को खाई से बाहर निकालकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed