उत्तराखंड में चमोली जिले के पगनो गांव में गुरुवार देर रात को बारिश होने पर फिर मलबा आ गया। जिससे दो गौशाला और चार मकान क्षतिग्रस्त हो गए। घरों के आगे मलबे के ढेर लग गए हैं। ग्रामीण रात में जान बचाकर भागे। स्थानीय निवासी बदरी प्रसाद सुंदरियाल ने बताया कि बारिश के बाद अचानक गांव में मलबा आ गया। रात भर ग्रामीण इधर-उधर जान बचाते भागते रहे। यहां रह रहे परिवार खतरे के बीच जिंदगी गुजार रहे हैं। इससे गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
Chamoli: पगनो गांव में बारिश का कहर...चार मकान और दो गाैशाला जमींदोज, देर रात जान बचाकर भागे ग्रामीण, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 30 Aug 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन