फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: यूपी के इनामी बदमाश प्रिंस यादव के घर की कुर्की, फिर चला बुलडोजर, सारा सामान जब्त, तस्वीरें

Thu, 15 Dec 2022 10:52 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, नानकमत्ता Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Dec 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand and Uttar pradesh prize crook Prince Yadav house destroy by bulldozers in nanakmatta
इनामी बदमाश प्रिंस यादव के घर पुलिस ने की कुर्की - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के इनामी बदमाश प्रिंस यादव के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। पुलिस ने बदमाश के घर पर बुलडोजर चलवाकर सामान जब्त कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से आसपास के लोगों में भी खलबली मच गई।



Roorkee: जमीन को लेकर हुए बवाल में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, गांव में ड्रोन से हो रही फरार आरोपियों की तलाश

फरार आरोपी पर रुद्रपुर थाने में लूट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज है और 10 महीने से वह फरार चल रहा है। जिला पुलिस ने 20 हजार और यूपी पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया है। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई कमाल हसन पुलिस टीम के साथ नानकमत्ता थाने पहुंचे और आमद दर्ज कराई।

इसके बाद पुलिस ने कोर्ट से धारा 83 के तहत जारी कुर्की वारंट के तहत नानकमत्ता थाने के एसआई जितेंद्र कुमार, कांस्टेबल नवनीत कुमार के साथ दहला रोड वार्ड नंबर छह निवासी प्रिंस यादव के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई की।

Uttarakhand and Uttar pradesh prize crook Prince Yadav house destroy by bulldozers in nanakmatta
इनामी बदमाश प्रिंस यादव के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस टीम ने बुलडोजर से घर के दरवाजे, खिड़कियां उखाड़कर घर में मौजूद समान कब्जे में लिया। एसएसआई ने बताया कि नौ मार्च 2022 को किच्छा के बंडिया निवासी भगवान दास ने तहरीर देकर भदईपुरा रुद्रपुर निवासी राम प्रसाद शर्मा को नामजद कराते हुए दो अन्य लोगों के खिलाफ बाइक लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Uttarakhand and Uttar pradesh prize crook Prince Yadav house destroy by bulldozers in nanakmatta
इनामी बदमाश प्रिंस यादव के घर के बाहर लोग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने नामजद सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लूट में शामिल प्रिंस यादव तब से फरार चल रहा था। पुलिस टीम में एसआई राकेश धोनी, कांस्टेबल राजीव यादव शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand and Uttar pradesh prize crook Prince Yadav house destroy by bulldozers in nanakmatta
इनामी बदमाश प्रिंस यादव के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

यूपी के बिलासपुर थाने में आरोपी प्रिंस यादव पर हत्या के आरोप में केस दर्ज है। यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। नानकमत्ता निवासी फरार प्रिंस पर फाइनेंस कंपनी की रिकवरी की आड़ में अप्रैल 2022 में रुद्रपुर निवासी संदीप सिंह की हत्या करने का आरोप है।

विज्ञापन
Uttarakhand and Uttar pradesh prize crook Prince Yadav house destroy by bulldozers in nanakmatta
इनामी बदमाश प्रिंस यादव के घर पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

बिलासपुर थाने में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस भी दर्ज किया लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। यूपी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 50 हजार का इनाम घोषित किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed