फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Roorkee: जमीन को लेकर हुए बवाल में ग्राम प्रधान गिरफ्तार, गांव में ड्रोन से हो रही फरार आरोपियों की तलाश

Thu, 15 Dec 2022 06:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर/खानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, लक्सर/खानपुर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 15 Dec 2022 06:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Roorkee Gram Panchayat land dispute police search ruckus accused by drone
आरोपियों की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रुड़की के शेरपुर बेला गांव में जमीनी मामले में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने दोनों ग्राम प्रधानों सहित 26 नामजद व सौ से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



Roorkee: कक्षा तीन के छात्र की पिटाई के बाद मौत के मामले में कॉलेज संचालक गिरफ्तार, कड़ी सजा देने की मांग

वहीं, पुलिस ने माडाबेला गांव के ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ड्रोन से गांव की निगरानी कर रही है। खानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर बेला और माडाबेला गांव के ग्रामीणों में ग्राम सभा की सरकारी भूमि को लेकर विवाद चला आ रहा था। जिसमें बुधवार को शेरपुर बेला गांव में दोनों गांव के ग्रामीणों की बैठक हो रही थी।

Uttarakhand Roorkee Gram Panchayat land dispute police search ruckus accused by drone
आरोपियों की तलाश करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विवाद की संभावना देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस के साथ ग्रामीणों ने पहले हाथापाई फिर सरकारी गाड़ी में तोड़फोड़ और पथराव किया था। जिससे बवाल हो गया था और पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी थी।

Uttarakhand Roorkee Gram Panchayat land dispute police search ruckus accused by drone
भगवान में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी समेत कई अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली। साथ ही कई थानों व कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद मामला शांत हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Roorkee Gram Panchayat land dispute police search ruckus accused by drone
भगवानपुर में पुलिस पर पथराव - फोटो : अमर उजाला

खानपुर एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि मामले में माडाबेला ग्राम प्रधान सोहनवीर, शेरपुर बेला की ग्राम प्रधान वर्षा, शेरपुर बेला गांव के प्रधानपति सुखदेव उर्फ रामदिया, डॅा. बिजेंद्र, सत्यवान, डॉ. सुभाष, सुकेंद्र, डॅा. रफल, सुक्खा, कैलाशो, कल्लन, रकमा, बबलू, साहब सिंह, बलजीत, काला, मंगलू, रामकुमार, वकील, तारा, देवकुमार, शोभाराम, सतपाल, काला, गुर्जन, सोनू और सौ से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Roorkee Gram Panchayat land dispute police search ruckus accused by drone
भगवानपुर में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

एसओ ने  बताया कि माडाबेला के ग्राम प्रधान सोहनवीर की बुधवार को ही गिरफ्तारी कर ली गई थी। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए बृहस्पतिवार को कई संभावित ठिकाने पर दबिश दी गई। लेकिन कोई भी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं, पुलिस लगातार ड्रोन से भी शेरपुर गांव की निगरानी कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed